Best Places to Visit in Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने वैभवशाली अतीत के लिए हमेशा से ही लोगों के दिलों में बसी है। गुलाबी शहर की बसावट व यहां मौजूद ऐतिहासिक किले, महल, हवेलियां व मंदिर सैलानियों को यहां आने पर मजबूर करते हैं।
गौरतलब है कि, जयपुर रिच कल्चर, हैरिटेज, ऐतिहासिक स्मारकों, हैंडीक्राफ्टस, कलरफुल मार्केट व खूबसूरत गार्डनस के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद पौराणिक व ऐतिहासिक मंदिरों को देखने के लिए साल भर सैलानियों का आवागमन रहता है। इसी कड़ी में आपको बताने जा रहे हैं, गुलाबी नगरी के कई खास मंदिरों के बारे में। अपने परिवार सहित यहां जरूर आएं।
