जयपुर

Best Place To Visit In Jaipur: ये हैं बेहद खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट, अपने पार्टनर संग जाएं यहां, अनूठे अंदाज में करें वेलेंटाइन डे सेलीब्रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 08:33 PM IST

Best Place To Visit In Jaipur: जयपुर एक बेहद खूबसूरत शहर व टूरिस्ट प्लेस है। यह गुलाबी शहर प्यार करने वालों को आकर्षित करता है। यहां आपको हवेलियां, किले व कई अन्य शानदार सैरगाह देखने व जानने को मिलेगी। अगर आप भी इस बार वेलेंटाइन वीक पर किसी रोमांटिक जगह की तलाश में हैं, तो जयपुर आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।

Image

इस बार जयपुर की इन खास जगहों पर सेलिब्रेट करें अपने पार्टनर संग वेलेंटाइन डे (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर एक बेहद खूबसूरत शहर व टूरिस्ट प्लेस है
  • यहां आपको कई शानदार सैरगाह देखने को मिलेगी
  • स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा


Best Place To Visit In Jaipur: कुछ दिनों बाद अपने प्यार का इजहार करने का वेलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। ऐसे में हर प्रेमी जोड़े का ख्वाब होता है कि, वे अपने प्यार का इजहार ऐसी जगह करें जो उनके जीवन में यादगार बन जाए। ऐसे लोगों के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बेहद खूबसूरत शहर व टूरिस्ट प्लेस है। यह गुलाबी शहर प्यार करने वालों को आकर्षित करता है।

यहां आपको हवेलियां, किले व कई अन्य शानदार सैरगाह देखने व इनके बारे में जानने को मिलेगा। अगर आप भी इस बार वेलेंटाइन वीक पर किसी रोमांटिक जगह की तलाश में हैं, तो जयपुर आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आपको पहाड़, झील, जंगल, फोर्ट व हवेलियों के साथ ही स्ट्रीट फूड संग लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। तो फिर देर किस बात की जल्दी से अपने रोमांटिक वेकशन के प्लान में जयपुर को शामिल कीजिए। यहां आपको बताएंगे जयपुर के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस के बारे में ताकि आपको छुट्टियां बिताने में आसानी रहे।

हवा महल है सबसे बेस्ट

जयपुर का हवा महल रजवाड़ी समय में बनाई गई वास्तुकला की बेहद सुंदर नजीर है। इसे सन 1799 में सवाई प्रतापसिंह ने बनवाया था। इसमें कुल 953 झरोखे बने हुए हैं। जिनमें से महल के अंदर आती शीतल बयार एक अलग ही रोमांटिक अहसास करवाती है। इसके अलावा इन झरोखों से आप गुलाबी नगरी को भी आसानी से निहार सकते हैं। इसके अलावा सिटी पैलेस राजाओं के विलासिता भरे जीवन की कहानी बयां करता है। यहां विजिट करने पर आपको भी शाही अंदाज का अहसास होगा।

जौहरी बाजार में लें स्ट्रीट फूड का मजा

हवा महल से बड़ी चौपड़ होते हुए सांगानेरी दरवाजे की ओर जाते समय आपको जौहरी बाजार से होकर गुजरना पडे़गा। यहां आपको शाही अंदाज में ढुंढाड़ा इलाके का लजीज व सौंधी महक वाला स्ट्रीट फूड एंजाॅय करने का मौका मिलेगा। जिसमें बेड़वी पूड़ी, दही गूंजी, आलू भुजिया, दही बड़े, कांजी बड़े समेत तीखी पानी पूरी का स्वाद आपको एक अलग ही अहसास करवाएगा।

गुलाबी नगरी के आराध्य के जरूर करें दर्शन

वेलेंटाइन डे के मौके पर गुलाबी नगरी के आराध्य गोविंद देवजी के दर्शन जरूर करें। यहां विजिट करने पर आपको अनुराग के इस मौसम में भक्ति का मिश्रण भरपूर आनंद देगा। इसके अलावा इसी परिसर में स्थित है जंतर - मंतर जहां आपको प्राचीन समय के मौसम की गणना के यंत्र देखने को मिलेंगे।

आमेर फोर्ट से देखें पूरा जयपुर

जयपुर से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है आमेर फोर्ट अरावली पर्वतमाला की गोद में बना ये किला राजस्थान के प्रसिद्ध किलों में से एक है। इसे राजा मान सिंह ने 1592 में बनवाया था। हालांकि यह किला काफी पुराना है, लेकिन अंदर जाकर देखने में इसकी खूबसूरती हैरान करने वाली है। इसमें ‘दीवान-ए-आम’, ‘शीश महल’ और ‘सुख महल’ जैसी प्रमुख इमारतें आज भी रजवाड़ी शान को समेटे हुए हैं। इस किले से आप पूरे जयपुर शहर को निहार सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article