Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 06 अक्टूबर 2023 LIVE : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 अक्टूबर को उदयपुर का दौरा करेंगे। जोधपुर में सुपर कार लैम्बॉर्गिनी का आज 60वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। सीएम गहलोत ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं और कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। वहीं, सिरोही जिले में पुलिस और डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए देशी शराब की 16 पेटी जब्त की है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 अक्टूबर को उदयपुर का दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि यहां वे पार्टी की संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में मेवाड़-वागड़ के प्रमुख नेता रहेंगे।
- जोधपुर में सुपर कार लैम्बॉर्गिनी का आज 60वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। बता दें देशभर से 200 करोड़ की लग्जरी कारें पहुंची है। हालांकि यह इवेंट तीन दिन तक जोधपुर व जैसलमेर में आयोजित किया जाएगा।
- सीएम गहलोत ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं और कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल, महिलाओं और बालिकाओं को अब रोडवेज बसों में महीने के पास बनवाने पर 90 फीसदी छूट मिलेगी। इसके लिए सिर्फ 10 फीसदी ही पैसे दीए जाएंगे।
- सिरोही जिले में पुलिस और डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए देशी शराब की 16 पेटी जब्त की है। साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब की पेटी लेकर गुजरात जा रहे थे।
- राजस्थान के उद्योगपतियों का दल गुरुवार को वियतनाम के लिए रवाना हुए। बता दें यह दल, दी एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (EAR) की ओर से 45 उद्यमियों का एक ग्रुप गया है।
- उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र में मंदिर में एक महंत का शव फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि महंत ने सुसाइड कर लिया। हालांकि सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।
- पीएम मोदी ने सीएम गहलोत पर सीधा हमला बोला है। दरअसल उन्होंने जोधपुर के दंगों को लेकर कहा कि 'जोधपुर जब दंगों की आग में जल रहा था, तब यहां के मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे?'
- राजस्थान के बाड़मेर शहर में आज 4 घंटे तक बीजली गुल रहेगी। बताया जा रहा है कि शहर में आज लाइट लाइनों के मेंटेनेंस के चलते चार घन्टे बीजली सप्लाई बंद रहेगी।
- हनुमानगढ़ जिले के रावतसर-जयपुर मेगा हाईवे पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार तीन युवकों को हवा में उछाल दिया। इस भीषण हादसे में तीनों की मौत हो गई।
