जयपुर

Rajasthan Aaj Ka Mausam: राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड, उत्तरी हवाओं से और बढ़ेगी सर्दी, कल इन जिलों में बारिश के आसार

आज का मौसम राजस्थान, 4 January 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज सुबह घने कोहरे की चादर कई जिलों में देखने को मिली। साथ ही सर्द हवाओं के चलते शीतलहर भी लोगों की खूब सता रही है। कल प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

Image

सांकेतिक फोटो

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में पिछले कई दिनों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। साथ ही शीतलहर भी लोगों को खूब परेशान कर रही है। सुबह और देर रात के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों से कम बाहर निकल रहे हैं और घरों में भी हीटर और ब्लोअर का सहरा ले रहे हैं। जल्द ही राजस्थान के मौसम मं बदलाव होने वाला है। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके प्रभाव से राजस्थान में 5 जनवरी को हल्की बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।

आज कई इलाकों में छाया घना कोहरा

राजस्थान में आज सुबह भी दौसा, अलवर, गंगानगर समेत कई इलाकों में घना कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में मौसम साफ रहने के आसार हैं। दोपहर में धूप भी निकल सकती है। कल यानी 5 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर संभाग के गंगानगर और हनुमानगढ़ में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है। 6 और 7 जनवरी को भी मौसम शुष्क बना रहेगा। 7 जनवरी से उत्तरी हवाओं का असर एक बार फिर से बढ़ेगा। जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है साथ ही सर्दी में भी इजाफा हो सकता है।

डूंगरपुर में रहा सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 3 दिन न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। पिछले 24 में प्रदेश में सभी जगहों पर आसमान साफ रहा और दोपहर में धूप भी खिली। शुक्रवार सुबह कोटा, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, हनुमानगढ़, झालावाड़ समेत कई जिलों में कोहरा छाया रहा। इस दिन सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रहा। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान वनस्थली (टोंक) में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article