पटना

Bihar Weather Today: बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी, हवाओं का बदला रुख, ठंड से मिलेगी जल्द राहत

Bihar Weather Today: बिहार में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली है। पछुआ हवाओं का रुख बदलने के बाद प्रदेश में पूर्वा हवाएं चल रही है, जिस कारण प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

Image

बिहार में मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में अब लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। पिछले सप्ताह कड़ाके की ठंड झेलने के बाद अब लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। बता दें कि बीते सप्ताह में बिहार में कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल हो गया था। उस दौरान प्रदेश के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया था, जो सामान्य से नीचे था। वहीं अधिकतर स्थानों पर शीतलहर चल रही थी, जिससे लोगों को कंपकंपा देने वाली सर्दियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन हवाओं के रुख में बदलाव आने के कारण अब बिहार वासियों को ठंड से कुछ राहत मिलने वाली है।

बिहार में पछुआ हवाओं की बजाए अब पूर्वा हवाएं चलने लगी है। इस वजह से प्रदेश के तापमान के साथ कोहरे में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। आगामी दो दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रह सकता है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज प्रदेश में मौसम का हाल-

बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट

पटना मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, गया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सर्द रातों के साथ दिन भी ठंडा बना हुआ है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 5 जनवरी 2025 को बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सहरसा, सिवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और मधेपुरा में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा रह सकता है। लेकिन कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article