Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में ठंड का तांडव जारी है। प्रदेश के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही शीतलहर का दौर भी शुरू हो चुका है। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सर्द हवाओं के चलते तापमान मं भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार को राजस्थान से 6 जिलों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। इस दौरान सबसे कम तापमान माउंट आबू का 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर, हनुमानगढ़, करौली, चुरू, सिरोही और बीकानेर का न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ। आज भी प्रदेश में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| माउंट आबू का मौसम | 20 | 2 |
| सीकर का मौसम | 22.3 | 7.3 |
| चूरू का मौसम | 23 | 3.5 |
| संगरिया का मौसम | 18.4 | 3.3 |
| जालोर का मौसम | 25 | 10 |
| गंगानगर का मौसम | 21.3 | 5 |
| चित्तौड़गढ़ का मौसम | 28 | 7.7 |
| अजमेर का मौसम | 24.2 | 8.6 |
| जयपुर का मौसम | 22 | 9 |
| जैसलमेर का मौसम | 22.2 | 7.2 |
| जोधपुर का मौसम | 25.3 | 12.2 |
| कोटा का मौसम | 25.3 | 8 |
| बीकानेर का मौसम | 21.4 | 4.8 |
| फलोदी का मौसम | 23.2 | 8 |
| बाड़मेर का मौसम | 25.6 | 10.5 |
राजस्थान इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के 14 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया। इनमें बूंदी, दौसा, धौलपुर, श्रीगंगानगर, अजमेर, बारां, भरतपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़ और नागौर में शामिल हैं। वहीं शेखावटी क्षेत्र सीकर और चूरू में अति शीतलहर के साथ ही तेज सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में सर्द हवाओं का कहर और बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 25-90 फीसदी के बीच रही।
