पटना

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम की अजब-गजब चाल, जेट स्ट्रीम के कारण बढ़ा तापमान

Bihar Weather Today: बिहार में जेट स्ट्रीम हवाएं चलने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में 2.5 डिग्री का इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Image

बिहार में मौसम की अजब-गजब चाल

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। यहां तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सुबह के दौरान घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बिहार में अभी तक शीतलहर का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। क्योंकि प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कई जिलों के तापमान में वृद्धि होने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। हालांकि सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम के हाल -

बिहार के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सारण, सिवान, बक्सर, पटना, शेखपुरा, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरनगर, वैशाली, खगड़िया, मधेपुरा, जमुई, भागलपुर, कटिहार, दरभंगा और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यहां सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। दिन चढ़ने के साथ लोगों को कोहरे में कमी आएगी।

बीते 24 घंटे में बढ़ा तापमान

बिहार में बीते 24 घंटे में तापमान में वृद्धि देखी गई है। यहां 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान प्रदेश का सबसे ठंडा शहर सासाराम का डेहरी रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं नालंदा सबसे गर्म शहर रहा, क्योंकि यहां का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में जमीन से 12.6 किमी ऊपर 220 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चल रही है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। आने वाले दिनों में भी तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article