जयपुर

Rajasthan में आंधी-बारिश से गर्मी की छुट्टी! इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बदरा, येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में शनिवार को आंधी और बारिश हुई। मौसम में हुए इस बदलाव से प्रदेश में गर्मी का प्रभाव कम हो गया। बारिश और तेज हवाओं के चलते यहां के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। आज भी यहां कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan Rain Alert Today: राजस्थान में प्रचंड गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश हुई। जिससे गर्मी और लू से झुलस रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। तेज हवाओं और बारिश के कारण शनिवार की रात भी सुहानी रही। ऐसा ही मौसम आज भी रहने वाला है। रविवार और सोमवार को भी कई जिलों में आंधी और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान के 12 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, गंगानगर, सीकर और टोंक में आंधी और बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। जिससे आगामी 40 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन हीटवेव का असर नहीं रहेगा और मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा।

सबसे ज्यादा इन जिलों में हुई बारिश

राजस्थान में मौसम में बदलाव के कारण हीटवेव का असर कम हो गया है। शनिवार को कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश राजगढ़ और चुरू में 11 मिमी में दर्ज की गई। जिसके बाद सीकर में 8 मिमी की बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा जयपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, अलवर, भरपुर, कोटा और दौसा के कुछ हिस्सों में भी बादल छाए रहे और दोपहर बाद अचानक तेज हवाएं चली, साथ ही मध्मय बारिश भी हुई। शनिवार को राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article