जयपुर

Udaipur: थाईलैंड से घूमने आई विदेशी महिला को मारी गोली, तीन लड़के अस्पताल में छोड़कर फरार

उदयपुर में थाईलेंड से घूमने आई एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। जिसे तीन लड़के अस्पताल छोड़कर फरार हो गई। अभी तक पता नहीं चला है कि गोली किसने और क्यों मारी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Image

विदेशी महिला को मारी गोली

Foreign woman shot in Udaipur: उदयपुर में आज सुबह विदेशी महिला को किसी ने गोली मार दी। महिला की पीठ पर गोली लगने से वह घायल हो गई। जिसे तीन लड़कों ने निजी अस्पताल में पहुंचाया और वहां से भाग निकले। जिसके बाद उसे महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में रिफर किया गया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि महिला को गोली क्यों मारी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है।

देर रात होटल से बाहर निकली महिला

विदेशी महिला थाईलैंड की रहने वाली है। उदयपुर में वह उदयपोल स्थित वीर पैलेस में ठहरी हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम थोगकॉट है। उसके साथ होटल में एक दोस्त भी रुकी है। दोनों ने शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे खाना खाया। जिसके बाद वे देर रात करीब डेढ़ बजे होटल से निकली थी और बाहर खड़ी टैक्सी में रवाना हो गई। लेकिन अभी यह नहीं पता चला है कि उसे गोली किस लोकेशन पर मारी गई और वह बाहर क्यों गई इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गोली लगने के बाद महिला को घायल अवस्था में 3 लड़कों ने गोगुंदा हाईवे पर भीलों का बेदला स्थित एक निजी अस्पताल में छोड़ दिया। महिला की हालत संदिग्ध लगने पर डॉक्टर ने उसे एमबी अस्पताल में रेफर कर दिया था। पुलिस इस मामले की जांच के लिए अस्पताल और होटल पहुंची। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!