जयपुर

राजस्थान में बड़ा हादसा, डंपर ने बाइक को टक्कर मारी; चार लोगों की मौत

जस्थान के अलवर जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डम्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पांच वर्षीय एक लड़के समेत एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

Image

(तस्वीर: Pixabay)

जयपुर : राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डम्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पांच वर्षीय एक लड़के समेत एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना प्रतापगढ़ शहर में दौसा रोड पर झिरी स्टैंड के निकट हुई। इसने बताया कि घटनास्थल से लगभग 20 किलोमीटर दूर मेजोद गांव के निवासी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी प्रतापगढ़ से झिरी की ओर आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

इनकी हुई मौत

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बाबूलाल (40), उनके भतीजे मोनू (05), अशोक (22) और नरसी (25) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बाबूलाल, मोनू और अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरसी ने जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि परिवार जयपुर के जामवा रामगढ़ इलाके जा रहा था।

दुर्घटना के बाद, गुस्साए ग्रामीणों ने थानागाजी क्षेत्र में अलवर-जयपुर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जाम के बीच, स्थानीय लोगों और वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे यात्रियों के बीच हाथापाई हुई और भीड़ ने एक राहगीर की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!