शहर

Jaipur Hit and Run Case: जयपुर में तेज रफ्तार थार का कहर, छात्रा की टक्कर से मौत

राजस्थान के जयपुर में तेज रफ्तार थार गाड़ी का कहर सामने आया है। यहां थार ने 18 साल की लड़की को कुचल दिया। इसके बाद भी थार को नहीं रोका और आगे जाकर एक अन्य वाहन को भी टक्कर मारते हुए भाग निकला।

Image

जयपुर में थार की टक्कर से छात्रा की मौत

जयपुर में एक बार फिर थार गाड़ी की का क़हर देखने को मिला। एक्सप्रेस हाईवे पर हिट ऐंड रन का मामला आया सामने आया। इस बार थार सवार ने18 वर्षीय अनाया शर्मा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अनाया एयर फ़ोर्स फिजिकल की तैयारी कर रही थी। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

एयर फोर्स फिजिकल की तैयारी कर रही थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक, मृतका झुंझनू जिले की रहने वाली थी और वह जयपुर में रहकर एयर फोर्स फिजिकल की तैयारी कर रही थी। वह दौड़ के वास्ते सड़क के किनारे से जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही थार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उससे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कर डेडबॉडी परिजनों को सौंप दिया गया।

जॉगिंग के लिए निकली थी छात्रा

फिलहाल, थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, हादसा एक्सप्रेस हाईवे स्थित शांति बाग का है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से थानाधिकारी रामकृपाल ने बताया कि अनाया अपनी बहन के साथ जयपुर में रहकर एयरफोर्स फिजिकल की तैयारी कर थी और वह रोजना की तरह ही जॉगिंग और रनिंग के लिए निकली थी। जानकारी के मुताबिक, छात्रा का एग्जाम हो गया और वह फिजिकल कर एयरफोर्स में जाने की तैयारी में थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, आरोपी ड्राइवर हड़बड़ी के कारण आगे कई गाड़ियों को टक्कर मार दी और दादी फाटक के पास थार छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और नंबर प्लेट के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article