शहर

इंदौर में बिजली कटौती से हैं परेशान तो डायल करें ये Toll Free Number, मिलेगा समाधान

Indore Electricity Complaint Number: देश भर में लोग गर्मी और हीटवेव से परेशान हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप इंदौर में रहते हैं और पावर कट की समस्या फेस करनी पड़ रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, बस इन टोल फ्री नंबर को सेव कर लें और जरूरत पड़ने पर तुरंत कॉल कर बिजली की समस्या से समाधान पाएं।

Image

इंदौर में पावर कट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Indore Electricity Toll Free Number: गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती की समस्या से लोग जूझने लगते हैं। चिलचिलाती धूप, उमस भरी हवा और पसीने से परेशान लोगों को पंखा, कूलर और एसी से ही राहत मिल पाती है। ऐसे में लोग घर के अंदर एसी और कूलर की हवा में ही रहना पसंद करते हैं। ऑफिस हो या घर बस एसी और पंखा ही इस आग उगलती गर्मी में सुकून देते हैं। लेकिन, बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली कटने की समस्या भी बढ़ जाती है। इंदौर में भी बिजली कटौती की समस्या हैं। तो क्या आप भी इंदौर में हैं और पावर कट (Power Cut) की समस्या से परेशान है ? अगर हां, तो बिजली कट जाने से परेशान होने की जगह, इन टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें और बिजली कटौती की समस्या का समाधान पाएं।

इंदौर में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (mpcz) पावर सप्लाई करती है। ऐसे में अगर आप इंदौर में रहते हैं और पावर कट की की समस्या फेस कर रहे हैं, तो आप इन जरूरी हेल्पलाइन लाइन नंबर पर संपर्क कर समाधान पा सकते हैं। इसके लिए आपको Toll Free Helpline 0731, 2910467 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इतना ही नहीं टोल फ्री नंबर 1912 पर पर कॉल कर सकते हैं।

Indore Electricity Toll Free Number
इंदौर बिजली टोल फ्री नंबर 1912
हेल्पलाइन नंबर0731-6700000, 0731-2426243, 0731-2421414-0731 2910906, 2910467
वेबसाइटportal.mpcz.in](https://portal.mpcz.in/web
कंपनी मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड
शिकायतें दर्ज करने के लिए 0731, 2910467
पता इंदौर, अन्नपूर्णा पावर हाउस, वैष्णवी पेट्रॉल पंप, अन्नपूर्णा मुख्य सड़क, इंदौर
ये हैं जरूरी डिटेल्स

टोल फ्री नंबर-1912

हेल्पलाइन नंबर-0731, 2910467

वेवसाइट-://portal.mpcz.in/web

अगर अब बिजली कटौती की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं तो आप //portal.mpcz.in/web पर जाकर अपनी शिकायत रजिस्टर करा सकते हैं। इस साइट पर आपको बिजली शिकायत, पेयमेंट भुगतान, नया बिजली कनेक्शन जैसी सभी परेशानियों का समाधान आसानी से मिल जाएगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article