शहर

घने कोहरे से उड़ानों में देरी की आशंका, इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

Indigo Travel Advisory: उत्तर भारत में घने कोहरे को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने कहा है कि सुबह के समय कोहरे की वजह से उड़ानों के संचालन में प्रभाव पड़ सकता है। यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की अपील की गई है। इंडिगो ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उसकी पहली प्राथमिकता है।

Image

इंडिगो एयरलाइन (फाइल फोटो - istock)

Photo : iStock

इंडिगो एयरलाइन ने उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने बताया है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने लगा है, जिससे कभी-कभी उड़ानों के संचालन पर असर पड़ सकता है और विमानों की आवाजाही धीमी हो सकती है। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर चेक कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। इसके लिए कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता - इंडिगो

एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसकी टीमें मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और पूरी तरह से तैयार हैं। जहां भी संभव हो, वहां जमीन स्तर पर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो और यदि इंतजार करना पड़े तो वह समय अधिक आरामदायक बनाया जा सके। इंडिगो ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा और सुविधा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी ने यात्रियों के धैर्य और विश्वास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि वह हर संभव प्रयास कर रही है ताकि यात्रियों की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

रोजाना इंडिगो की 2200 उड़ानों का संचालन

गौरतलब है कि इंडिगो भारत की सबसे बड़ी और सबसे बड़ी यात्री एयरलाइन है। इंडिगो के बेड़े में 400 से अधिक विमान शामिल हैं और कंपनी रोजाना 2,200 से ज्यादा उड़ानों का संचालन करती है। यह एयरलाइन देश और विदेश के कुल 130 से अधिक गंतव्यों को जोड़ती है, जिनमें 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गंतव्य शामिल हैं। इससे पहले सोमवार को एयर इंडिया ने भी घने कोहरे की वजह से कुछ फ्लाइट रद्द की थीं और यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article