शहर

डीजल भट्टी की एक साल जितनी सेल सिर्फ एक दिन में हुई, कमर्शियल सिलेंडर बंद होने के बाद बढ़ी डिमांड, इंडक्शन चूल्हे भी बिक रहे

Diesel Stove Record Sale in Single Day: गैस की किल्लत के बाद डीजल भट्ठियों की मांग तेजी से बढ़ गई है। डीजल भट्ठियों के कारोबारियों के पास इसको लेकर लगातार फोन आ रहे हैं। लोग उनको एडवांस देने को तैयार हैं लेकिन वे एडवांस लेने से इनकार कर रहे हैं।

Image

डीजल भट्टी की एक साल जीतनी सेल सिर्फ एक दिन में हुई, कमर्शियल सिलेंडर बंद होने के बाद बढ़ी डिमांड

India LPG Crisis: कमर्शियल गैस की किल्लत के चलते अब होटल और रेस्तरां इंडस्ट्री से जुड़े लोग डीजल भट्टियों का इस्तेमाल करने लगे हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मुताबिक पहले जहां पूरे साल में 10 से 12 डीजल भट्ठियां बिकती थी वहीं अब एक दिन में ही इतनी बिक रही हैं वो भी अगर स्टॉक हो तभी। डिमांड ऐसी बढ़ी कि स्टॉक खत्म होने लगे।

डीजल भट्ठियों के अलावा इंडक्शन चूल्हों इलेक्ट्रिक फ्रायर और इलेक्ट्रिक ग्रिलर की भी डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। इतनी ज्यादा डिमांड बढ़ गई है कि डीजल भट्टी और इंडक्शन की सप्लाई कम पड़ गई है और ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। डीजल भट्टियों को बेचने वाले कहते हैं कि अधिकांश लोग डीजल भट्ठियां छोड़ कर गैस इस्तेमाल करने लगे थे मगर अब दोबारा भट्टियों के इस्तेमाल की तरफ जा रहे हैं।

चंडीगढ़ में एक चूल्हा शॉप में सेल्स मैनेजर ने कहा, 'होटल और रेस्त्रां बिजनेश से जुड़े लोग डीजल भट्ठियां खरीदने पहुंच रहे हैं उनका कहना है कि एलपीजी सिलेंडर बंद होने के बाद अब यही विकल्प उनके पास बचा है।'

डीजल भट्ठियों की मांग तेजी से बढ़ी

गैस की किल्लत के बाद डीजल भट्ठियों की मांग तेजी से बढ़ गई है। डीजल भट्ठियों के कारोबारियों के पास इसको लेकर लगातार फोन आ रहे हैं। लोग उनको एडवांस देने को तैयार हैं लेकिन वे एडवांस लेने से इनकार कर रहे हैं, क्योंकि इसकी डिमांड जितनी है उतनी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। डीजल भट्ठियों और कॉमर्शियल इंडक्शन के कारोबार से जुड़े कारोबारी कहते हैं कि डिमांड तो ज्यादा है लेकिन सप्लाई नहीं है। पहले साल में दस डीजल की भट्ठियों की मांग होती थी लेकिन आज सौ की मांग पिछले दो दिनों में आ रही है। कमर्शियल इंडक्शन चूल्हों की भी भारी मांग आ रही है।

डीजल भट्ठियों की मांग तेजी से बढ़ी

डीजल भट्ठियों की मांग तेजी से बढ़ी

पूरे देश में ये हाल

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर भारत में भरपूर देखने को मिल रहा है। LPG गैस सिलेंडर को लेकर लगातार लोग भागादौड़ी कर रहे हैं। सरकार कह रही है कि देश में LPG गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। लेकिन मार्केट में सिलेंडर मिल नहीं रहे हैं। जम्मू में लोग पैनिक कर रहे हैं। श्रीनगर में लोग सिलेंडर लेने को LPG वितरण केंद्र के बाहर कतार में खड़े दिखे।

गोरेगांव में LPG और PNG गैस सप्लाई पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। दिल्ली में ऑनलाइन फ़ूड डिलवरी प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर पूरा करने व समय पर पहुंचाने में समस्या हो रही है। चंडिगढ़ में गैस एजेंसी के बाहर महिला रोती हुई दिखी। दिल्ली के करोलबाग इलाके में एक ही जगह पर 3 अलग - अलग गैस एजेंसी है। दो बंद पड़े हैं और एक खुला है, जहां लंबी लाइन लगी हुई है। लोग सुबह से कतार में हैं। वहीं, लखनऊ में भी बुरा हाल है। सरकार लगातार दावा कर रही है कि एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। लोग परेशान ना हो, लेकिन लखनऊ के अलीगंज इलाके में करीब 1 किलोमीटर लंबी लाइन गैस सिलेंडर के लिए लगी है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article