केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज यानी गुरुवार 18 दिसंबर को India Economic Conclave के दूसरे दिन मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बड़े ही बेबाक ढंग से अपनी बात रखी। प्रदूषण पर बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि AQI की समस्या भी सॉल्व होगी। उन्होंने कहा कि ये जिंदगी के लिए सबसे खतरनाक बात है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विरासत में हमें जो समस्या मिली है, उसे हम ठीक करेंगे और करना ही होगा। कोई और चारा नहीं है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने AQI की समस्या पर आगे बोलते हुए कहा कि यह ऐसी समस्या नहीं है कि चुटकी बजाकर हम ठीक कर लें। इसके पीछे कई कारण हैं। उन्होंने कहा, मैं इस विषय का विशेषज्ञ नहीं हैं, लेकिन आम इंसान के तौर पर मैं जानता हूं कि जब हवा नहीं चलती तो पर्टिकुलेट मैटर हवा में बना रहता है। इसी विषय को हमें ठीक करना है।
ये भी पढ़ें - दिल्ली का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन कौन सा है?
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतना प्रदूषण क्यों होता है, इसको लेकर जेनरिक और नॉन-जेनरिक इश्यूज हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस मुद्दे पर ईमानदारी से काम करेगी और समस्या को सुलझाएगी। हम हर मुद्दे का सामना करेंगे, हम उनसे नजरें नहीं चुराएंगे। ये एक ऐसी समस्या है, जिसे हल करना ही हल है।
ये भी पढ़ें - यहां की दूध-जलेबी नशा है, एक बार खाकर देखें तब पता चलेगा
हालांकि, उन्होंने प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए कोी टाइमफ्रेम देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि पर्यावरण मंत्रालय उनके पास नहीं है और न ही वह दिल्ली सरकार में हैं। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि इसके लिए कोई टाइमफ्रेम जरूर होगा और हम कोई वैज्ञानिक समाधान होगा जिस पर काम किया जाएगा।
