दिल्ली का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन कौन सा है?

दिल्ली मेट्रो आज दिल्ली की लाइफलाइन बन चुकी है। दिल्ली ही नहीं गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम तक की लाइफलाइन है दिल्ली मेट्रो। दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली मेट्रो आवाजाही का सबसे अच्छा, तेज और सस्ता माध्यम है। क्या आप जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन कौन सा है?

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Dec 18 2025, 08:10 IST
दिल्ली मेट्रो में कुल कितने स्टेशन हैं?01 / 08

दिल्ली मेट्रो में कुल कितने स्टेशन हैं?

दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट के अनुसार फिलहाल दिल्ली मेट्रो के पास कुल 289 स्टेशन हैं और इसका नेटवर्क 394 किमी से अधिक लंबा है।

ड्राइवरलेस ट्रेन भी चलती है?02 / 08

ड्राइवरलेस ट्रेन भी चलती है?

जी हां, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ड्राइवर लेस ट्रेन भी चलाता है। यह ट्रेनें कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिग्नलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर चलती हैं।

दिल्ली मेट्रो के पास कितनी ट्रेनें हैं?03 / 08

दिल्ली मेट्रो के पास कितनी ट्रेनें हैं?

DMRC की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली मेट्रो के पास फिलहाल 4, 6 और 8 कोच वाली कुल 300 से ज्यादा ट्रेन सेट हैं।

दिल्ली मेट्रो का सबसे व्यस्त स्टेशन कौन सा है?04 / 08

दिल्ली मेट्रो का सबसे व्यस्त स्टेशन कौन सा है?

दिल्ली मेट्रो के सबसे व्यस्त स्टेशन की बात करें तो वह कनॉट प्लेस में मौजूद राजीव चौक स्टेशन है। यहां पर नोएडा/गाजियाबाद को द्वारका से जोड़ने वाली ब्लू लाइन और समयपुर बादली को गुरुग्राम से जोड़ने वाली येलो लाइन का इंटरचेंज है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे गहराई में मौजूद स्टेशन का नाम क्या है?05 / 08

दिल्ली मेट्रो का सबसे गहराई में मौजूद स्टेशन का नाम क्या है?

दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में एलिवेटेड के साथ ही अंडरग्राउंड स्टेशनों की भी भरमार है। तमाम अंडरग्राउंड स्टेशनों में सबसे गहराई में मौजूद स्टेशन का नाम हौज खास है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन कौन सा है?06 / 08

दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन कौन सा है?

दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन कश्मीरी गेट है। यह एक बड़ा इंटरचेंज है, जहां पर तीन लाइनें मिलती हैं। यह स्टेशन कुल 1 लाख, 18 हजार, 400 स्क्वायर फीट में फैला है।

अंडरग्राउंड भी एलिवेटेड भी07 / 08

अंडरग्राउंड भी एलिवेटेड भी

दिल्ली की पहली रेड लाइन, येलो लाइन और वायलेट लाइन के लिए यहां प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। यह अनोखा स्टेशन है, जहां मेट्रो अंडरग्राउंड भी चलती है और एलिवेटेड लाइन पर भी चलती है।

कब बनी DMRC08 / 08

कब बनी DMRC

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन एक कंपनी के तौर पर 3 मई 1995 को रजिस्टर्ड हुई थी। दिल्ली मेट्रो में भारत सरकार और दिल्ली सरकार की बराबर की हिस्सेदारी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!