शहर

Hyderabad: Reel बनाने चक्कर में गई जान, चलती बाइक पर स्टंट कर रहा था युवक

युवक इंस्टाग्राम रील के लिए स्पोर्ट्स बाइक पर स्टंट कर रहे थे। इस बीच,चालक ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और दोनों नीचे गिर गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।बताया जा रहा है कि बारिश के कारण रोड पर बाइक फिसलने से यह हादसा हुआ है-

Image

प्रतीतकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Hyderabad: इन दिनों युवाओं में रील बनाने का काफी क्रेज है। युवक इंस्टाग्राम रील के लिए स्पोर्ट्स बाइक पर स्टंट कर रहे थे। इस बीच,चालक ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और दोनों नीचे गिर गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार को शिवा की मौत हो गई। शिवा बाइक पर पीछे बैठा था और उसने हेलमेट नहीं पहना था। घटना मामला हैदराबाद के हयात नगर का है जहां एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया

हादसे में एक की मौत

जानकारी के अनुसार रील के लिए वो अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामला हैदराबाद के हयात नगर का है जहां एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट के हयात नगर थाने की सीमा के अंतर्गत पेद्दा अम्बेर्पेट के पास नेशनल हाईवे पर अपने दोस्त के साथ बाइक पर स्टंट कर रहे एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई।

बाइक पर स्टंड कर रहा था युवक

युवक इंस्टाग्राम रील के लिए स्पोर्ट्स बाइक पर स्टंट कर रहे थे। इस बीच, चालक ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और दोनों नीचे गिर गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार को शिवा की मौत हो गई। शिवा बाइक पर पीछे बैठा था और उसने हेलमेट नहीं पहना था।

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण रोड पर बाइक फिसलने से यह हादसा हुआ है। हैदराबाद और उसके आस-पास की व्यस्त सड़कों पर कई युवा बाइक पर स्टंट करते नजर आते हैं। कुछ लोग रोमांच के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ज़्यादा से ज़्यादा 'लाइक' पाने के लिए भी स्टंट करते हैं। हाईटेक सिटी, गाचीबोवली और आईटी कॉरिडोर के अन्य हिस्सों में रात के समय बाइक स्टंट एक आम दृश्य है। युवा शहर के बीचों-बीच हुसैन सागर के आसपास की सड़कों पर बाइक रेसिंग में भी शामिल होते हैं।

इनपुट-भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article