Agra News: आगरा से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां गाड़ी से शराब की पेटियां रोड पर गिर गईं। इन शराब की पेटियों को लोगों की भीड़ लूट ले गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
घटना का वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर बहुत सी शराब की बोतलें गिरी हुई है। जिसे लोग अपने साथ लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। सिर्फ आदमी ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शराब को थैले में भर ले गईं।
विभाग की गाड़ी से गिरी शराब
यह मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र के बरहन रोड़ का है। जहां विभाग की गाड़ी शराब को ठेके पर देने जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी से शराब की कई पेटियां गिर गईं। रोड पर शराब की पेटियों को पड़ा देखकर लोगों की भीड़ उसपर टूट पड़ी। लोग अपने साथ शराब को लेकर जाते हुए दिखे।
