Holi 2024 Special Bus: होली पर्व को देखते हुए कई स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है। होली के दौरान लोगों को अपने घर जाने में या परिजनों के पास जाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसे ध्यान में रखते हुए गोरखपुर परिक्षेत्र से 8 रूटों पर रोडवेज की 148 अतिरिक्त बसें चलाई जाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि 148 अतिरिक्त बसों की इस संख्या में 113 बसें गोरखपुर और राप्तीनगर डिपो की भी शामिल है। अगर आप भी यूपी के किसी अन्य शहर या दिल्ली आने-जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।
इस दिन से होगा बसों का संचालन
होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त 148 बसों का संचालन 21 मार्च से 29 मार्च तक किया जाएगा। बसों के संचालन के लिए इस समय चालकों, परिचालकों और इससे संबंधित कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है। इतना ही नहीं, होली की छुट्टियां रद्द होने के बाद इस दौरान जितने भी कर्मचारी लगातार ड्यूटी पर रहेंगे उन्हें प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।इन रूटों पर चलेंगी बसें
बता दें कि होली पर चलने वाली अधिकतर बसें, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और दिल्ली तक जाएंगी। इसके साथ ही आठ रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या की जानकारी नीचे दी गई है।
| रूट | बसों की संख्या |
| गोरखपुर- दिल्ली- लखनऊ- कानपुर रूट | 103 |
| बस्ती- लखनऊ- दिल्ली- कानपुर | 52 |
| देवरिया- दिल्ली- प्रयागराज- वाराणसी | 52 |
| गोरखपुर- प्रयागराज- वाराणसी रूट | 32 |
| महाराज नगर- सोनौली- दिल्ली- लखनऊ- वाराणसी- प्रयागराज | 28 |
| सिद्धार्थनगर- बढ़नी- गोरखपुर- दिल्ली- लखनऊ- प्रयागराज- वाराणसी | 27 |
| सोनौली- दिल्ली- गोरखपुर- वाराणसी | 28 |
| पडरौना- गोरखपुर- दिल्ली- कानपुर | 16 |
