शहर

इधर दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में गर्मी और धूप में 'चने से भुन' रहे लोग, उधर इस हिल स्टेशन पर बर्फबारी का मजा ले रहे टूरिस्ट

Himachal Pradesh Weather Today: हिमाचल प्रदेश के मनाली में ताजा बर्फबारी हो रही है। हिमाचल घूमने पहुंचे लोग इस बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। जहां हिमाचल के अधिकतर इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं दिल्ली और यूपी में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है।

Image

हिमाचल प्रदेश का आज का मौसम

Photo : iStock

Himachal Pradesh Weather Today: उत्तर भारत में कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। यहां बढ़ते तापमान और लू के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं। जहां कुछ राज्यों में झुलसा देने वाली गर्मी हो रही है वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां मौसम दिलकश बना हुआ है। दिल्ली, राजस्थान, बिहार और यूपी में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली में ताजा बर्फबारी हो रही है। बढ़ते तापमान और लू से बचने के लिए लोग ठंडे इलाकों की तरफ अपना रुख कर रहे हैं।

भीषण गर्मी लाई मौत का फरमान

भीषण गर्मी के कारण बिहार में 57, यूपी में 73, वहीं राजस्थान और झारखंड में क्रमशः 5 और 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। दिल्ली हो या राजस्थान इस गर्मी के सीजन कई शहरों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। दिल्ली के मुंगेशपुर में बीते दिनों तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज यहां का तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं राजस्थान का फिलोदी में तापमान 50 डिग्री तक जा चुका है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां वाराणसी और झांसी शहर सबसे गर्म है। यहां का तापमान 47.8 और 47.4 दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मशाला में 3 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मनाली में 2 जून तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शोंगटोंग करछम, करछम वांगटू, चांजू-I, मलाणा, सोरांग, स्पीति घाटी में पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article