शहर

लाहौल-स्पीति में ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान दर्दनाक, बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच दो महिलाओं की मौत

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में पवित्र पर्वत ड्रिलबुरी की परिक्रमा के दौरान अचानक मौसम बिगड़ने से श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गईं। बर्फबारी, कड़ाके की ठंड और ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के बीच दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू किए गए घायलों को इलाज के लिए केलांग के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उपचार में जुटी है।

Image

हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और हाइपोथर्मिया से श्रद्धालु बेहाल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में पवित्र पर्वत ड्रिलबुरी की परिक्रमा के दौरान मौसम ने श्रद्धालुओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। अचानक हुई बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के बीच यात्रा में शामिल दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, बच्चों और बुजुर्गों समेत कई अन्य श्रद्धालुओं के बीमार पड़ने और घायल होने की सूचना है। घटना के बाद प्रशासन और बचाव दल ने तत्काल राहत एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

ऑक्सीजन का स्तर का रहता है कम

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अचानक पहाड़ी पर बर्फ से फिसलने, ऑक्सीजन की कमी यानी हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और अत्यधिक ठंड की वजह से हाइपोथर्मिया की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। ड्रिलबुरी पर्वत समुद्र तल से काफी अधिक ऊंचाई पर स्थित है। ऐसे में यहां ऑक्सीजन का स्तर सामान्य इलाकों की तुलना में कम रहता है। परिक्रमा के दौरान कई अन्य श्रद्धालुओं को ऊंचाई के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अचानक बढ़ी ठंड और बर्फबारी के कारण कुछ श्रद्धालुओं के हाइपोथर्मिया की चपेट में आने की भी बात सामने आई है।

तीन हजार श्रद्धालु शामिल हुए थे यात्रा

बताया जा रहा है कि, यात्रा में करीब ढाई से तीन हजार श्रद्धालु शामिल हुए थे। अचानक बदले मौसम के कारण पर्वतीय क्षेत्र में हालात चुनौतीपूर्ण हो गए। बर्फ के कारण फिसलन बढ़ने से भी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

राहत और बचाव कार्य तेज किए गए

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया। प्रभावित श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए केलांग के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम बच्चों, बुजुर्गों और अन्य श्रद्धालुओं की स्थिति पर नजर रखते हुए उनका इलाज कर रही है। प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। ऊंचाई वाले इस दुर्गम क्षेत्र में मौसम की चुनौती को देखते हुए रेस्क्यू टीमों को भी सतर्क रखा गया है।

Poonam Sharma
पूनम शर्मा author

पूनम शर्मा ने एचपीयू से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की है, करीब 2 साल से टाइम्स नेटवर्क के लिए हिमाचल ब्यूरो के रूप में काम कर रही हैं, 2008 में इंडिया टीवी से विशेष संवाददाता के रूप में अपना करियर शुरू किया था, पूनम को राजनीति, खेल, व्यवसाय और सिनेमा की ताज़ा ख़बरें कवर करना पसंद है।

और पढ़ें
End of Article