Manali Flood: हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में मानसून का तांडव देखने को मिल रहा है। कुल्लू और कांगड़ा में भारी बारिश के कारण अच्छा खासा नुकसान हुआ है। इस दौरान कुल्लू के पर्यटन नगर मनाली के बहंग में अचानक आई बाढ़ में तीन दुकानें बह गई, जिसके बाद बस ढांचे के अवशेष बचे हुए नजर आ रहे हैं। यहां बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके बाद आई बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ।
हिमाचल प्रदेश के किस जिले में बादल फटे
बता दें कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 5 बादल फटे हैं। इससे पूरे इलाके में तबाही का मंजर देखने को मिला है। बता दें कि कुल्लू के सैंज, बंजारा, तार्थन, मनाली के सोलंगनाला और मणिकर्ण घाटी में पहाड़ों पर बादल फटने से कुल्लू जिले में नदी नदी उफान पर है। यही कारण है कि मनाली में अचानक आई बाढ़ में भारी नुकसान देखने को मिल रहा है।
यहां हाईड्रो प्रोजेक्ट में रहने के लिए बनाए गए शेड बह गए हैं। एक मकान भी इस सैलाब की चपेट में आ गया है, जिसमें कई लोगों के बहने की खबर सामने आई है। उनकी तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है।
बाढ़ में बहे कई लोग
कुल्लू जिलों में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के बाद से लापता 10 लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बुधवार शाम को भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोगों के बह जाने की आशंका है, लेकिन कुछ लापता लोगों को बचा लिया गया है
कांगड़ा जिले के मनुनी खड्ड में इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना स्थल के पास एक श्रमिक कॉलोनी में तैनात करीब 15-20 श्रमिकों के खनियारा के मनुनी खड्ड में जल स्तर बढ़ने के बाद बह जाने की आशंका है। साइट पर अचानक आई बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हो गई।
