शहर

Ghazipur Accident Video: हाईटेंशन तार गिरने से आग का गोला बनी बस, 5 लोगों की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

गाजीपुर में सवारियों से भरी बस पर हाईटेंशन तार गिरने से भयंकर आग लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत होने की खबर आई है और 10 लोग घायल हैं। सीएम योगी ने इस हादसे का संज्ञान लिया है।

Image

गाजीपुर में आग का गोला बनी बस

Ghazipur Accident: गाजीपुर में बड़ा हादसा होने की खबर आई है, जहां मरदह थाना क्षेत्र के महाहर धाम के पास सवारियों से भरी बस पर हाईटेंशन तार गिर गया। जिससे बस में भयंकर आग लग गई। इस हादसे के दौरान बस में 35 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 10 लोगों के घायल होने की खबर आई है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को समुचित उपचार दिलाने का भी निर्देश दिया है।

बारातियों से भरी हुई थी बस

जानकारी के अनुसार यह बस बारातियों से भरी हुई थी और मऊ के कोपा से मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी। तभी कच्चे रास्ते से गुजरने के दौरान इसपर आ रही थी। 11000 वोल्ट का बिजली तार गिर गया। जिससे बस में आग लग गई। देखते ही देखते यह बस आग का गोला बन गई और इससे धुएं का गुब्बार उठने लगा। इस भयावह मंजर को देख स्थानीय लोगों के इसके करीब जाने की हिम्मत नहीं हुई। इस घटना में 5 लोगों के जलकर मौत हो गई है और 10 घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराया जाए। सीएम योगी ने उन्हें यह भी निर्देश दिया है कि वे मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में तेजी लाएं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article