शहर

Sikkim Landslide: उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, एक हजार टूरिस्ट और 200 वाहन फंसे

उत्तरी सिक्किम में लाचेन-चुंगथांग रोड पर मुंशीथांग और लेमा/बॉब में भारी लैंडस्लाइड हुई है। इस इलाके में भारी बारिश भी हो रही है। जिस कारण स्थिति और खराब हो गई। यहां लैंडस्लाइड के चलते करीब एक हजार पर्यटक और उनके लगभग 200 वाहन फंस गए हैं।

Image

उत्तरी सिक्किम में लैंडस्लाइड

Photo : Twitter

Sikkim Landslide: हिमालयी राज्य उत्तरी सिक्किम में भीषण बारिश से भूस्खलन हो गया। जिस कारण वहां करीब एक हजार पर्यटक फंस गए हैं। पुलिस ने बताया कि चुंगथांग में गुरुवार को पर्यटकों के करीब 200 वाहन फंस गए और ये लोग वहां एक गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं। चुंगथांग राज्य की राजधानी गंगटोक से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पर्यटकों के सभी परमिट कैंसिल

पुलिस के अनुसार, लाचेन-चुंगथांग मार्ग पर मुंशीथांग में और लाचुंग-चुंगथांग मार्ग पर लेमा/बॉब में भारी भूस्खलन हुआ है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई। अधिकारियों के अनुसार, जिला प्रशासन ने सभी ‘टूर ऑपरेटर’ को निर्देश दिए हैं कि वे शुक्रवार को और अग्रिम आदेशों तक पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम नहीं लेकर आएं। प्राधिकारियों ने 25 अप्रैल को इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को दिए गए सभी ‘परमिट’ निरस्त कर दिए हैं।

लैंडस्लाइट से ये सड़के बुरी तरह प्रभावित

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, लाचुंग और लाचेन तक पहुंचने वाली सड़कें इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे करीब एक हजार पर्यटक फंस गए हैं। लाचुंग और लाचेन पर्वतीय क्षेत्र हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही गुरुडोंगमार झील तथा युमथांग घाटी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के समीप होने के कारण प्रसिद्ध हैं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'