लखनऊ

Bahraich Fire: बहराइच में चावल मिल में आग लगने से दर्दनाक हादसा, दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत

Bahraich Rice Mill Fire: बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में एक चावल मिल में अचानक लग गई। जिससे मिल में धुआं भर गया। इस हादसे के दौरान मिल में कई मजदूर मौजूद थे। जिनमें से 5 की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

Image

सांकेतिक फोटो

Bahraich Rice Mill Fire: उत्तर प्रदेश के बहराइच में स्थित एक चावल मिल में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां आग के धुएं की चपेट में आने से पांच श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल राइस मिल में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के वक्त मिल में थे कई मजदूर

मामला दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित राजगढ़िया राइस मिल का है। जानकारी के अनुसार, राजगढ़िया राइस मिल में अचानक आग लग गई, घटना के समय कई मजदूर मिल में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण मिल के अंदर धुआं भर गया, जिसकी चपेट में आने से कई लोगों की हालत बिगड़ गई। सीएमएस डॉक्टर एमएम त्रिपाठी ने बताया कि आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह मिल दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित है। डॉक्टर की देखरेख में बाकी तीन मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

पिछले दिनों हुई आग लगने की घटना

उल्लेखनीय है कि इन दिनों आग लगने की ज्यादातर घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले, 18 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र में फैन बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से वहां काम कर रहे चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में रखे एक गैस सिलेंडर के फटने से आग तेजी से फैल गई थी। झुलसे हुए मजदूरों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाकी कर्मचारी व फैक्ट्री मालिक समय रहते बाहर निकलकर जान बचाने में कामयाब रहे। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं दूर तक देखा जा सकता था।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article