शहर

Sambhal: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; कार और पिकअप की टक्कर में 3 मासूम समेत छह की मौत

गुरुवार को संभल के गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन हिस्से पर एक कार और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

Ganga Expressway Accident: संभल के गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे के एक निर्माणाधीन हिस्से पर एक कार और एक पिकअप गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

हादसा हयातनगर क्षेत्र के धतूरा रसूलपुर गांव के पास हुआ, जहां अधूरे एक्सप्रेसवे के एक ही लेन पर दोनों वाहन तेज रफ्तार से आ रहे थे। अधूरे निर्माण के कारण दोनों वाहनों का आमना-सामना हो गया और टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार के अनुसार, “दोनों वाहन उसी लेन पर चल रहे थे और तेज गति के कारण आमने-सामने टकरा गए। टक्कर की तीव्रता से साफ है कि दोनों की स्पीड काफी ज्यादा थी।” मृतकों की पहचान रेनू (35), सत्यवती (50), रिया (नौ), भास्कर (सात), कपिल (11) और गीता (40) के रूप में हुई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article