शहर

Hathras Stampede: 'मौत का सत्संग' करने वाले बाबा को लेकर खुलासा, फर्जी चमत्कार मामले में हो चुकी है जेल

Hathras Stampede: हाथरस में सत्संग में प्रवचन देने वाले बाबा को लेकर नए खुलासे हुए हैं। वह वर्ष 2000 में चमत्कारी उपाय करने के मामले में आगरा में गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि, साक्ष्य के आभाव में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। बता दें कि हाथरस में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लोग घायल हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Hathras Stampede: यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई। सत्संग में साकार हरि उर्फ सूरजपाल 'भोले बाबा' प्रवचन दे रहे थे। भगदड़ के बाद बाबा फरार है। वहीं, बाबा को लेकर कई सारे खुलासे हो रहे हैं। बाबा को लेकर एक नया खुलासा हुआ है कि वह आगरा में वर्ष 2000 में गिरफ्तार हो चुके हैं।

इन मामलों में दर्ज हुआ था मुकदमा

जानकारी के अनुसार, बाबा पर 2(गा)7 और चमत्कारिक उपचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन ली गई थी। इस मामले में बाबा समेत सात लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि, साक्ष्य के अभाव में कोर्ट से सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, मामला ये था कि साकार हरि उर्फ 'भोले बाबा' का कोई संतान नहीं था। उन्होंने एक बच्ची गोद ले रखी थी, जिसे कैंसर था और एक दिन अचानक बेहोश होने के बाद सुबह भोले बाबा के अनुयायियों ने कहा कि भोले बाबा उसको ठीक करेंगे। अचानक कुछ देर बाद वह होश में आई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

इसके बाद शव को मल्ल का चबूतरा श्मशान घाट ले जाया गया था, लेकिन उनके अनुयाई इस बात पर अड़ गए थे कि भोले बाबा आएंगे और बच्ची को जिंदा करेंगे चार थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा था और अनुयायियों पर लाठीचार्ज के बाद साकार हरि उर्फ भोले बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया था।

साक्ष्य के आभाव में हुए थे बरी

पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा लिखते हुए कार्रवाई की थी, लेकिन साक्ष के अभाव में कोर्ट से सूरजपाल साकार हरि उर्फ भोले बाबा समेत सात लोग बरी हो गए थे इस मामले में पुलिस की तरफ से सन 2000 में ही एफआईआर लग चुकी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!