देश

Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ के बाद फरार भोले बाबा का लगा सुराग, पुलिस यहां कर रही छापेमारी

Hathras Stampede: भोले बाबा का प्रवास स्थल मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के हरिनगर में स्थित है। आश्रम के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आश्रम में बड़ी संख्या में बाबा के भक्त और निजी सुरक्षा बल मौजूद हैं।

Image

पुलिस कर रही भोले बाबा की तलाश

Photo : Twitter

Hathras Stampede: हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित भोले बाबा के एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ की घटना में 121 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी के बिछवां मे मौजूद राम कुटीर चेरिटेबल ट्रस्ट बाबा नारायण सरकार हरि का आश्रम है। सूत्र बता रहे है कि इसी आश्रम मे बाबा छिपा हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत की टीम बाबा की तलाश मे मैनपुरी के हरिनगर बिछवां में मौजूद खेतों मे बने आश्रम में पहुंची। यहां पता चला है कि हाथरस के अपने समागम से पहले बाबा इसी आश्रम में था, एक रात पहले बाबा ने यहीं विश्राम किया था और हादसे के बाद भी बाबा इसी आश्रम में आकर छिपा है।

गार्ड्स और भक्तों की फौज कर रही बाबा की सुरक्षा

नाउ नवभारत को मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद गाड़ी के काफिलो के बीच बाबा यहां पहुंचा था और उसके बाद इस आश्रम से बाहर नही निकला। जिस वक्त बाबा यहां पहुंचा उस वक्त आश्रम के बाहर फूलों की रंगोली बना कर बाबा का स्वागत किया गया था। बाबा के आश्रम में आते ही आश्रम के विशाल दरवाजो को बंद कर दिया गया और सुरक्षा में गार्ड्स और भक्तों की फौज खड़ी कर दी गई लेकिन मीडिया के पहुंचते ही वो अंदर की तरफ चले गए और दरवाजो को बंद कर दिया गया। आश्रम के रास्तों पर पुलिस फोर्स जरूर खड़ी है लेकिन बाबा की गिरफ्तारी कब होगी ये बड़ा सवाल बना हुआ है?

स्थानीय लोगो और पत्रकारों के साथ बाबा के आश्रम के बाहर काफी भीड़ मौजूद है। ये वो लोग जो बाबा को पिछले काफी वक्त से जानते है और बता रहे है कि बाबा किस महिमा मंडन के साथ रहता है। मिली जानकारी के अनुसार, उसके आश्रम में उसके नहाए दूध से खीर का प्रसाद बांटा जाता है, बाबा गरुड़ के आसन पर बैठता है,

उसके अनुयायी एक खास वर्ग(SC) से आते है। ज्यातर महिलाएं उसके समागम में जुटती है। बाबा गाड़ियों के काफिलों मे चलता है। बाबा जब भी आश्रम से निकलता है तो बड़ी निजी सुरक्षा में चलता है।

भगदड़ मचने से गई 116 लोगों की जान

हाथरस में सत्संग करने वाले 'भोले बाबा' की तलाश में तलाशी अभियान चल रहा है, जहां आज भगदड़ मचने से 116 लोगों की जान चली गई। हाथरस संयुक्त जिला अस्पताल CMO मनजीत सिंह ने हाथरस भगदड़ की घटना पर बताया कि इस हादसे में कुल 121 लोगों की मृत्यु हुई है, 35 घायल हुए हैं। हमारे यहां 32 शव पोस्टमार्टम के लिए आए हैं जिनमें से 19 की पहचान हो चुकी है। 11 का पोस्टमार्टम हो चुका है। CMO मनजीत सिंह कहा कि हमारे यहां 11 घायल भर्ती है, उनका इलाज चल रहा है। मैनपुरी के राम कुटीर आश्रम जहां भोले बाबा की मौजूदगी बताई जा रही है। आश्रम के गेट अंदर से लगा लिए गए हैं किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है तो वहीं टाइम्स नाउ नवभारत के कैमरे में आश्रम के अंदर मौजूद दर्जनों गाड़ियां और कुछ लोग घूमते दिखे। वही वहां मौजूद प्राइवेट सुरक्षा कर्मी ने बताया मैनपुरी के राम कुटीर आश्रम में भोले बाबा लगभग 3:00 बजे आ चुके थे।

मुख्य सेवादार देव प्रकाश कई लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस में हादसे मामले में मुख्य सेवादार देव प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इसके अलावा कार्यक्रम के बाकी आयोजक और सेवादार जो कि अज्ञात है उनके नाम भी एफआईआर दर्ज किए गए है। एफआईआर दर्ज कराने में दी गई तहरीर में बताया गया है कि 80 हजार लोगो के कार्यक्रम में आने को लेकर अनुमति मांगी गई थी जबकि इसके उलट ढाई लाख लोग इकट्ठे हुए थे, जिसके चलते अव्यवस्था हुई और ये हादसा सामने आया।

FIR में दर्ज तहरीर में आयोजनकर्ता और सेवादारों पर लगे आरोप

  • हाथों में डंडे लिए आयोजन समिति और सेवादारों ने दूसरी ओर भागती भीड़ को रोका। जिसके कारण भीड़ का दबाव बढ़ता चला गया और लोग कुचलते चले गए।
  • मौके पर जब पुलिस प्रशासन मदद कर रहा था तो सेवादारों ने कोई सहयोग नहीं किया।
  • लोगों के छूटे सामान, कपड़े जूता चप्पल को उठाकर बगल के खेत में फसल में फेंककर साक्ष्य छिपाया गया।

हाथरस में इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

1. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023

105

2. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023

110 (3)

3. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023

126(2)

4. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023

223(5)

5. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023

238

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Mohit Om
मोहित ओम author

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैन... और देखें

End of Article