शहर

हरिद्वार के गंगा घाट पर महिला ने कुत्ते को नहलाया तो छिड़ा विवाद; पुजारियों के साथ हुई तीखी नोकझोंक; VIDEO वायरल

Haridwar Viral Video: हरिद्वार के सरवनंद घाट पर एक महिला द्वारा कुत्ते को नहलाए जाने का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट

Photo : Twitter

Haridwar Viral Video: हरिद्वार (Haridwar) के सरवनंद घाट का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा नदी में स्नान कराती हुई दिखाई दे रही है। यह मामला हाल ही का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला जब घाट पर अपने कुत्ते को नहला रही थी तब वहां मौजूद लोगों और पुजारियों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई और महिला को ऐसा करने से रोका। ऐसे में महिला और पुजारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

VIDEO हो रहा वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि घाट पर मौजूद लोग और पुजारी महिला को गंगा नदी की धार्मिक पवित्रा का हवाला देते हुए कुत्ते को नहलाने से मना कर रहे हैं। इसके बावजूद महिला अपनी बात पर अड़ी रही और आपत्ति दर्ज कराने वालों से बहस करने लगी। इस दौरान, महिला ने कहा, ''अगर मैंने एक दिन भी सच्चे मन से भगवान की पूजा की होगी तो इसका फल आप सभी को मिलेगा। याद रखना... यह तारीख और समय।''

मौके पर महिला के साथ मौजूद एक युवक बीच-बचाव करते हुए लगातार उसे समझाने की कोशिश करते हुए दिखाई देता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की टाइम्स नाउ नवभारत पुष्टि नहीं करता है।

घाट पर उमड़ी भीड़

महिला और विरोध दर्ज कराने वालों के बीच तीखी नोकझोंक की वजह से मौके पर भीड़ एकत्रित होने लगी। हालांकि, बाद में महिला अपने कुत्ते के साथ मौके से चली गई। इस घटना को रिकॉर्ड कर रहे एक शख्ख को वीडियो में कथित तौर पर यह कहते सुना जा सकता है कि, ''घाट में इंसान नहाएंगे या ये (कुत्ते) नहाएंगे... हरिद्वार के सरवनंद घाट पर महिला को बार-बार मना किया गया, लेकिन वह अपने कुत्ते को नहला रही हैं और सबको बदतमीजी से जवाब दे रही है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article