गुरुग्राम

ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के खिलाफ जंग, साफ हवा के लिए पानी का छिड़काव; कूड़ा जलाने पर 80 हजार का फाइन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मुहिम तेज कर दी है। अब कूठा उठाने में लापरवाही करने या कूड़ा चलाने में और कूड़े में आग लगाने वालों पर 80 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा-

Image

ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के खिलाफ जंग (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Greater Noida: एनसीआर के सबसे ग्रीन शहर ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मुहिम और तेज कर दी है। प्राधिकरण ने सफाई के लिहाज से पूरे शहर को 18 हिस्सों में बांटते हुए सुपरवाइजर और सेनेटरी इंस्पेक्टर तैनात कर दिए हैं। गंदगी मिलने पर वे संबंधित वेंडर को सूचित करेंगे और कूड़ा उठवाकर वहां सफाई सुनिश्चित करेंगे। ये अपने एरिया में कूड़ा जलाने वालों पर भी नजर रखेंगे।

एनसीआर में ग्रैप टू नियम लागू

प्रदूषण को रोकने के लिए एनसीआर में ग्रैप टू नियम लागू है। इसे ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण का परियोजना विभाग, स्वास्थ्य और उद्यान सहित अन्य संबंधित विभाग इस काम में जुटे हैं।

निर्माण साइटों पर 132 एंटी स्मॉग गन

प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग निर्माण साइटों पर 132 एंटी स्मॉग गन लगाए गए हैं। इसके साथ ही 66 वाटर टैंकर से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि धूल न उड़े। इस काम में एसटीपी से शोधित पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़कों की सफाई के लिए चार मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन लगाई गई है। 10 वाटर टैंकरों से पेड़ों की धूल को साफ किया जा रहा है।

कूड़े में आग लगाने वालों पर 80 हजार रुपये जुर्माना

इन इंतजामों के साथ ही प्रदूषण फैलाने वालों पर प्राधिकरण कार्रवाई भी कर रहा है। प्राधिकरण की तरफ से अब तक कूड़ा उठाने में लापरवाही करने और कूड़े में आग लगाने वालों पर 80 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना संबंधित वेंडरों पर लगाया है।

ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अगर कहीं भी कूड़ा जलता दिखे तो प्राधिकरण के कॉल सेंटर नंबर 0120-2336046/47/48/49 पर सूचना अवश्य दें। इसके साथ ही प्राधिकरण के मित्रा ऐप पर भी इसकी जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने निवासियों से ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की है।

(इनपुटः आईएएनएस)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article