गुरुग्राम

Gurugram : आधी रात द्वारका एक्सप्रेस पर ट्रक का तांडव, उड़ाया पुलिस का बैरिकेड; जान लेने पर हुआ उतारू

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस पर आधी रात एक ट्रक चालक ने पुलिस बैरिकेड को उड़ा दिया और उसे घसीटते हुए कई किलोमीटर तक ले गया।

Image

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तांडव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेस पर शुक्रवार-शनिवार की रात एक ट्रक चालक का तांडव देखने को मिला। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस के बैरिकेड को टक्कर मारते हुए उसे कई किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। सड़क पर गेट के घसीटने के कारण ट्रक के नीचे से आग की चिंगारियां निकल रही थीं। हालांकि, पुलिस ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने सिपाहियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की।

पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस पर देर रात की घटना बताई जा रही है। हालांकि, कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को काबू में किया और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, पुलिस उसके भागने का कारण जानने की कोशिश कर रही है।

इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक ड्राइवर की हरकत स्पष्ट नजर आ रही है। वह सड़क पर ट्रक को बेतरतीब तरीके से भगाते नजर आ रहा है। गनीमत रही कि उस दौरान कोई राहगीर उसके सामने नहीं आया, वरना कोई बड़ी घटना हो सकती थी। हालांकि, उसने पीछा कर रहे सिपाहियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन पहले चौकन्ना सिपाहियों ने खुद को सुरक्षित रखते हुए आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article