गुरुग्राम

NCR के दो प्रमुख शहरों को जोड़ने वाला ये हाईवे इसी साल दिसंबर तक हो जाएगा तैयार

गुरुग्राम-पटौदी को रेवाड़ी से जोड़ने के लिए NH 352WA का निर्माण किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग का काम मार्च 2023 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन कई रुकावटों की वजह से अब तक इसका काम 60 फीसद ही हो पाया है। अब कहा जा रहा है कि इस साल दिसंबर तक इसका काम पूरा हो जाएगा।

Image

इस साल बनकर तैयार हो जाएगा गुरुग्राम-पटौदी से रेवाड़ी तक नेशनल हाईवे

एनसीआर के प्रमुख शहर गुरुग्राम को रेवाड़ी से जोड़ने वाले NH 352WA के बन जाने से दोनों शहरों के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी। यही नहीं गुरुग्राम और पटौदी में लगने वाले भीषण जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। कहा जा रहा है कि गुरुग्राम-पटौदी और रेवाड़ी को जोड़ने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग का काम इस साल दिसंब तक पूरा हो जाएगा। इसके निर्माण में आने वाली अड़चनों और मार्ग में बदलाव के चलते इसके निर्माण में काफी देरी हो चुकी है।

दो साल पहले तैयार होना था हाईवे

राष्ट्रीय राजमार्ग 352WA को मार्च 2023 में बनकर तैयार हो जाना चाहिए था। NHAIकी तरफ से बनाए जा रहे इस 45 किमी लंबे नेशनल हाईवे की लागत करीब एक हजार करोड़ रुपये है। यह हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) पर सेक्टर 84 से शुरू होता है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग वजीरपुर गांव से गुरुग्राम-पटौदी रोड़ होते हुए रेवाड़ी की तरफ बनाया जा रहा है। हाईवे पर कुल 25 फ्लाईओवर औ अंडरपास बनाए जा रहे हैं।

कितना काम हुआ

गुरुग्राम-पटौदी से रेवाड़ी तक बन रहे NH 352WA का निर्माण फिलहाल 66 फीसद तक पूरा हो चुका है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है और उसका काम भी अभ 40 फीसद ही हुआ है। फ्लाईओवर से जुड़ने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे से पटौदी या रेवाड़ी की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

कहां अटक रहा हाईवे

जैसा कि हमने ऊपर ही बताया कि इस हाईवे को मार्च 2023 में ही बनकर तैयार हो जाना था। लेकिन इसके निर्माण में अभी बिजली की 6 हाईटेंशन केबल हैं। दैनिक हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 4 हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की और एक-एक डीडीएएल व बीबीएमबी की हाईटेंशन लाइन हैं। बीबीएमबी हाईटेंशन लाइन को हटाने पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का स्टे लगा हुआ है।

बरसाती नाले ने रोका निर्माण

इसके अलावा सेक्टर 84 के करीब HSVP ने एक बरसाती नाला बनाया था, इस नाले को तोड़ा जाना था, HSVP ने इसको तोड़ना भी शुरू किया, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया, जिससे सर्विस रोड नहीं बन पा रही है।

रेलवे लाइन भी रोड़ा डाल रही

पटौली में रेलवे लाइन के नीचं से एक अंडरपास बनाया जाना है। लेकिन इसके लिए रेलवे से मंजूरी नहीं मिली। रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद ही इस अंडरपास का काम शुरू हो पाएगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक