गुरुग्राम

Gurugram: सोसायटी की आठवीं मंजिल से संदिग्‍ध परिस्थितियों में गिरकर छात्र की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 05:12 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाना इलाके में स्थित एक सोसायटी में अपने दोस्‍त से किताब लेने आए 17 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। छात्र यहां पर चौथी मंजिल पर अपने दोस्‍त से मिलकर आठवीं मंजिल पर पहुंच गया था। इस मामले में मृतक छात्र के परिजनों ने पुलिस से धक्‍का देकर गिराने की आशंका व्‍यक्‍त की है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

Image

सोसायटी के आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो
KEY HIGHLIGHTS
सेक्टर-40 थाना इलाके में स्थित एक सोसायटी से गिरा छात्र

मृतक छात्र यहां पर अपने एक दोस्‍त से किताब लेने आया था

चौथी मंजिल पर दोस्‍त से मिलकर आठवीं मंजिल पर पहुंच गया


Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाना इलाके में स्थित एक सोसायटी से गिरकर 17 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र यहां पर अपने एक दोस्‍त से मिलने आया था और आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत हुई। इस मामले में मृतक छात्र के परिजनों ने पुलिस से धक्‍का देकर गिराने की आशंका व्‍यक्‍त की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची सेक्टर-40 थाना पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि यह हादसा था या हत्‍या।

जानकारी अनुसार, मृतक छात्र अपने दोस्‍त के घर पर दोपहर को किताब लेने के लिए पहुंचा था। दोस्त ने पुलिस को बताया कि, उसने मुझसे किताब मांगी थी और मैनें किताब होने से इंकार कर दिया था। दोनों के बीच करीब चार मिनट तक बातचीत हुई थी। जिसके बाद छात्र लिफ्ट से नीचे आया और बाहर निकलने की जगह एक बार फिर से चौथी मंजिल पर पहुंचा और वहां लिफ्ट से बाहर निकलकर वह सीढ़ियों की तरफ चला गया। इसके कुछ मिनट बाद ही आठवीं मंजिल से वह सीधे नीचे गिर गया।

15 मिनट में हो गया पूरा हादसा

सहायक पुलिस आयुक्त कविता ने बताया कि यह छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा कि छात्र आठवीं मंजिल तक कैसे पहुंचा। मृतक के दोस्‍त व सोसायटी में रहने वाले दूसरे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम लगभग 15 मिनट में घटित हुआ। छात्र लगभग पौने एक बजे इस सोसायटी में पहुंचा था और करीब एक बजे वह नीचे गिर गया। छात्र अपने दोस्त से भी उसके फ्लैट के बाहर ही मुलाकात की थी। उस समय वह पूरी तरह से सामान्‍य था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हम यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं, कि कहीं छात्र किसी परेशानी का सामना तो नहीं कर रहा था। हो सकता है कि उसने खुद ही सुसाइट किया हो।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'