गुरुग्राम

Gurugram News: वाह गुरु! गुरुग्राम में सरकारी टीचर ने अपनी जगह लगाई महिला टीचर, हर महीने देता था पगार, ऐसे खुला भेद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 10:51 PM IST

Gurugram News: गुरुग्राम के एक सरकारी स्‍कूल में धोखाधड़ी का हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। स्‍कूल में कार्यरत एक सरकारी शिक्षक सरकार से सैलरी पूरी लेता, लेकिन अपनी जगह एक अयोग्‍य महिला से बच्‍चों को पढ़वाता था। आरोपी खुद प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करता था। मामले का खुलासा होने के बाद महिला और स्‍कूल प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मुख्‍य आरोपी शिक्षक फरार है।

Image

गुरुग्राम में सरकारी टीचर की धोखाधड़ी का हैरान करने वाला खुलासा। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. महिला स्‍कूल में बच्‍चों को पढ़ाती और आरोपी शिक्षक करता प्रॉपर्टी डीलिंग
  2. आरोपी बच्‍चों को पढ़ाने के लिए महिला को देता था हर माह आठ हजार सैलरी
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर स्‍कूल प्रधानाध्यापक और महिला को किया गिरफ्तार

Gurugram News: गुरुग्राम में शिक्षा विभाग की छापेमारी में धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। अधिकारी जब जांच के लिए एक सरकारी स्‍कूल पहुंचे तो उस स्‍कूल में कार्यरत एक शिक्षक की जगह पर एक दूसरी महिला टीचर बच्‍चों को पढ़ाते मिली। उस महिला के पास छात्रों को पढ़ाने के लिए जरूरी योग्‍यता तक नहीं थी, वहीं शिक्षक खुद ड्यूटी से नदारद मिला। जिसके बाद हुई पूछताछ में शिक्षक की धोखाधड़ी का ऐसा खुलासा हुआ कि अधिकारी खुद हैरान रह गए।

शिक्षक की तरफ से प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर धोखाधड़ी करने का यह मामला सेक्टर-54 की एक कॉलोनी में स्थित मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल का है। शिक्षा विभाग के अनुसार, शिकायत मिली थी कि, इस स्‍कूल में कार्यरत शिक्षक विपिन मलिक अपनी जगह पर दूसरे टीचर को रखकर बच्‍चों की पढ़ाई करवाता है और खुद ड्यूटी से गायब रहता है। जिसके बाद जांच के लिए जब टीम स्‍कूल पहुंची तो वहां पर शिक्षक की जगह पर एक अयोग्य महिला छात्रों को पढ़ाती मिली। जिसके बाद पुलिस बुलाकर स्कूल के प्रधानाध्यापक और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, आरोपी शिक्षक फरार है।

खुद करता है प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार, महिला को देता है 8 हजार सैलरी

धोखाधड़ी के इस मामले में शिक्षा विभाग की तरफ से सेक्टर 53 थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें जांच के हवाले से बताया गया है कि, आरोपित शिक्षक हर रोज सुबह स्कूल आता और अपनी उपस्थिति दर्ज करा वहां से चला जाता। यह शिक्षक दिनभर प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करता और उसकी जगह पर गिरफ्तार महिला बच्‍चों को पढ़ाती थी। इसके बदले आरोपी उसे महिला को 8,000 रुपये प्रति माह की सैलरी देता था।

यह पूरी धोखाधड़ी प्रधानाध्यापक की शह पर हो रही थी। इसलिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सेक्टर-53 थाने के एसएचओ देवेंद्र कुमार ने कहा कि, मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुख्य आरोपित शिक्षक को पकड़ने के लिए छापेमारी का दौर जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article