गुरुग्राम

इंसानियत शर्मसार: एनजीओ की महिलाकर्मी को डोनेशन देने के बहाने घर बुलाकर दरिंदगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 09:35 PM IST

Gurugram news: गुरुग्राम में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्‍यक्ति ने डोनेशन देने के बहाने एनजीओ की एक महिलाकर्मी को अपने घर बुलाकर दुष्‍कर्म की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Image

गुरुग्राम में महिला का यौन शोषण।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने खुद एनजीओ में फोन कर महिला को बुलाया था अपने घर
  • घर पहुंचने पर गेट बंद कर महिला के साथ शुरू कर दी छेड़खान
  • पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश

Gurugram news: साइबर सिटी गुरुग्राम से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। रोशनपुरा कॉलोनी के रहने वाले एक व्‍यक्ति ने डोनेशन देने के बहाने एक एनजीओ की महिला कर्मचारी को अपने घर बुलाकर उसके साथ दरिंदगी की कोशिश की। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी घर पहुंचते ही बाहर का गेट बंद कर उसके साथ जबरदस्‍ती करने की कोशिश करने लगा, जब उसने इसका विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता ने इसी अवस्‍था में सिटी थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला एक एनजीओ में नौकरी करती है।

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके एनजीओ में एक व्‍यक्ति का फोन आया था। उसने अपना नाम राजकुमार बताते हुए कहा कि मैं आपके एनजीओ को डोनेशन देना चाहता हूं। आप मेरे ऑफिस या फिर घर आकर डोनेशन ले जाओ। महिला ने बताया कि मैं उस व्‍यक्ति के ऑफिस पहुंची तो उसने फोन करके रोशनपुरा कॉलोनी स्थित अपने घर बुला लिया। पीड़िता ने कहा कि वह बताए गए पते पर पहुंची तो आरोपी घर पर अकेला मिला। उसने घर में दाखिल होते ही अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। महिला ने गेट बंद करने का कारण पूछा तो आरोपी बोला कि कई बार गली के कुत्‍ते आ जाते हैं।

विरोध पर आरोपी करने लगा मारपीट

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी उसे पानी पिलाने के बाद उसके पास आकर बैठ गया और छेड़खानी करने लगा। जब वह इसके विरोध करते हुए वहां से उठकर जाने लगी तो वह उसे जबरन कमरे में मौजूद बेड पर ले जाकर जबरदस्‍ती की कोशिश करने लगा। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि वह लगातार इसका विरोध करती रही तो आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने कहा कि वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर वहां से भागी और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मारपीट व छेड़छाड़ की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article