गुरुग्राम

Gurugram में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , 4 विदेशी महिलाओं समेत 10 लोग अरेस्ट

गुरुग्राम के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। जहां फ्लाइंग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें 2 उज्बेकिस्तान और 2 बांग्लादेश की महिलाएं भी शामिल हैं।

Image

दस आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

Gurugram Sex Racket: गुरुग्राम में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक गेस्ट हाउस में छापा मारा। जहां से दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें चार विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिरों से खबर मिली कि सेक्टर 57 के जी ब्लॉक के एक गेस्ट हाउस में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके बाद एक स्पेशल टीम का गठन किया गया और गेस्ट हाउस में एक फर्जी ग्राहक भेजा गया। जिसने गेस्ट हाउस में मौजूद संजीव नाम के मैनेजर से बातचीत की और सौदा तय किया। जिसके बाद फर्जी ग्राहक ने अंदर जाकर टीम को इशारा किया और पुलिस छापा मारने के लिए आई। पुलिस की छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस में छह महिलाएं मिली। जिनकी उम्र 24 से 34 साल के बीच बताई गई। इनमें से दो महिलाएं बांग्लादेश, दो उज्बेकिस्तान, एक असम और एक कोलकाता की हैं। बांग्लादेश की महिलाएं अवैध तरीके से भारत आई हैं जिनके पास वीजा नहीं मिला है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान

पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस के ऑपरेटर दिलबाग और संजय थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान संजीव यादव, राम बाबू, संजय, सुहानी खान, मरजीना सुल्तान, मोना कुमारी, लता फरजाना खान, इस्त्रबोनू और खादीचाबोनू के रूप में हुई है। इनमें से मोना कुमारी और लता फरजाना खान बांग्लादेश से हैं, वहीं इस्त्रबोनू और खादीचाबोनू उज्बेकिस्तान से हैं। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों पर अनैतिक तस्करी रोकथाम एक्ट और फोरेनर एक्टर के तहत केस दर्ज किया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article