गुरुग्राम

ध्यान दें! 15 दिन के लिए पालम विहार रोड बंद, इन रास्तों का करें प्रयोग

Palam vihar Road Closed : पालम विहार रोड सेक्टर पांच चौर और कृष्णा चौक की ओर से बैरिकेड लगाकर बंद कर दी गई है। 15 दिन तक छोटे वाहनों के लिए साइड से रास्ता दिया गया है।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : BCCL

Palam vihar Road Closed : पालम विहार रोड से गुजरने वाले लोगों को परेशान करने वाली खबर है। जी, हां दो दिन से सीवर लाइन का काम शुरू होने के कारण पालम विहार रोड को पूरी तरह बंद कर दिया गया। सेक्टर पांच चौर और कृष्णा चौक की ओर से बैरिकेड लगाकर यह रोड बंद कर दी गई है। उधर, छोटे वाहनों के लिए साइड से रास्ता दिया गया है। अब ये परेशानी 15 दिनों तक उठानी होगी। जानकारी के अभाव में पहले दिन यहां जाम की स्थिति रही। ज्यादातर लोगों को वापस जाना पड़ा। हालांकि, शुक्रवार को ही ट्रैफिक पुलिस ने यहां पर रोड बंद कर दी थी और शनिवार को काम शुरू कर दिया गया।

सीवर लाइन की वजह से रोड बंद

यहां पर अशोक विहार की ओर से गंदे नाले का पानी स्ट्रॉम वॉटर ड्रेन में आता है। यह पानी नजफगढ़ ड्रेन में जाकर यहां से दिल्ली में यमुना में पहुंचता है, जिससे पानी दूषित होता है। यही कारण है कि एनजीटी के आदेश पर यहां 100 मीटर एरिया में सीवर लाइन डालकर उसे जीएमडीए की मास्टर सीवर लाइन कनेक्ट किया जाएगा। अब इस रोड को सीमेंट के बैरिकेट लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हालांकि, बाइक और छोटे वाहनों के लिए रास्ता है। एक अनुमान के मुताबिक, यहां से रोजाना 30 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। ऐसे में बड़े पैमाने पर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

इन रास्तों का करें प्रयोग

रोड बंद होने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन के लिए रास्ते सुझाए हैं। अगर, आप शीतला माता रोड, सेक्टर-5 और ओल्ड रेलवे रोड की ओर से आ रहे हैं तो सेक्टर-5 चौक की ओर न आएं। इसके लिए आप रेलवे रोड पर आगे जाकर दौलताबाद फ्लाईओवर से जाकर द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते जा सकते हैं। यहां से बजघेड़ा की ओर से पालम विहार की ओर जाएं। इसी प्रकार अगर वाहन चालक पालम विहार से शीतला माता रोड की ओर आ रहे हैं तो पालम विहार से पुरानी दिल्ली रोड के रास्ते अतुल कटारिया चौक से जा सकते हैं।

एनबीटी के हवाले से ट्रैफिक पुलिस ने भले ही यहां पर रोड को बंद करने की परमिशन दे दी दो, लेकिन तैयारी पूरी नहीं की गई। रोड बंद होने को लेकर कहीं भी कोई बोर्ड या साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। लोगों को सोशल मीडिया या स्थानीय अखबारों से ही जानकारी मिल रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article