शहर

Bridge Collapse: बिहार के अररिया में उद्घाटन से पहले ही टूटा पुल, देखते ही देखते नदी में समाया

Bridge Collapse: बिहार में पुल टूटने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। बिहार के अररिया में उद्घाटन से पहले ही एक पुल टूटकर नदी में समा गया। बताया जा रहा है कि करोड़ों की लागत से इसका निर्माण हुआ था। इससे पहले भी बिहार में पुल टूटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

Image

अररिया में पुल टूटा।

Photo : Twitter

Bridge Collapse: बिहार के अररिया में बकरा नदी पर बना पुल मंगलवार को अचानक से ढह गया। इस पुल का उद्घाटन होना था, लेकिन उद्घाटन से पहले ही यह पुल टूटकर नदी में समा गया। बताया जा रहा है कि इस पुल को करोडों की लागत से तैयार किया गया था, जो देखते ही देखते नदी में बह गया। यह घटना अररिया जिले के सिकटी प्रखंड के पड़रिया घाट की बताई जा रही है।

नदी में धंसे पिलर

जानकारी के अनुसार, अररिया के पड़रिया घाट पर पुल का निर्माण हुआ था और इसे बनाने में करोड़ों रुपये की लागत आई थी। बताया गया कि मंगलवार को पुल के तीन पिलर अचानक से नदी में धंस गए और फिर पुल गिर गया। इसकी सूचना मिलते ही पुल बनाने वाली एजेंसी मौके पर पहुंची है। साथ ही प्रशासन भी पड़रिया घाट पर पहुंचे हैं।

पुल का नहीं हुआ था उद्घाटन

बता दें कि इस पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा किया गया था। फिलहाल इसका एप्रोच रोड भी तैयार नहीं हुआ था। करोड़ों की लागत से तैयार इस पुल की लंबाई 100 मीटर थी, जिसका उद्घाटन होना था। इसका कुछ बचा हुआ था, जिस वजह से इसका उद्घाटन नहीं हो पाया था। जानकारी के अनुसार, इस पुल को सात करोड़ उनासी लाख साठ हजार रुपये की लागत से तैयार किया गया था।

पहले भी टूट चुके हैं पुल

बता दें कि बिहार में पहली बार कोई पुल नहीं टूटा है। बिहार में पहले भी कई पुल टूट चुके हैं। कभी सुपौल तो कभी सुल्तानगंज, तो कभी कहीं और... बिहार में पुल टूटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इन घटनाओं में अब तक कई लोगों की मौत भी हुई हैं। हालांकि, गनीमत रही कि अररिया में पुल टूटने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article