गुरुग्राम

UPSC Exam: बेटी के लिए दरवाजे बंद, मां ने किया ऐसा काम; परीक्षा केंद्र के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा-देखें Video

हरियाणा के गुरुग्राम में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims Exam 2024) केंद्र पर एक अभ्यर्थी छात्रा को देरी से पहुंचने के कारण एंट्री नहीं दी गई, जिसके बाद उसके मां-पिता ने सेंटर के बाहर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Image

यूपीएससी परीक्षा केंद्र के बाहर ड्रामा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

गुरुग्राम: देशभर में रविवार यानी 16 जून को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। देश के हजारों सेंटर अभ्यर्थी उम्मीद लेकर परीक्षा देने पहुंचे थे। इनमें से एक छात्रा का परीक्षा सेंटर के बाहर से निराश होकर वापस होना पड़ा। जी, हां हरियाणा के गुरुग्राम में कुछ ऐसा ही हुआ। रविवार को जब संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims Exam 2024) केंद्र पर एक लड़की देरी से पहुंची। छात्रा को देरी से पहुंचने के कारण एंट्री नहीं दी गई। गुरुग्राम के इस केंद्र पर लड़की ने खूब जद्दोजहद और मान मनुअव्वल की, लेकिन उसे एंट्री नहीं दी गई। उधर, बेटी की मेहनत खराब होती देख मां और पिता ने खूब विनती की, लेकिन उनकी बेटी को परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। इस पर परीक्षार्थी की मां ने सेंटर के बाहर ही जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभ्यर्थी के मां-पिता का बुरा हाल

गुरुग्राम के इस UPSC परीक्षा केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रा की मां बेहोशी की हालात में दिख रही है और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। बेटी भी साल खराब होने से खासा परेशान है। कभी मां और कभी अपने पिता को ढांढस देती दिख रही है। वीडियो में छात्रा कहती दिख रही है मां-पिता आप परेशान मत होइये। एक एग्जाम ही तो छूटा है। आप लोग यहां ऐसा क्यों कर रहे हो?

एग्जाम सेंटर के बाहर बिफरे मां-बाप

लड़की आगे कहती है हम अगली बार एग्जाम दे देंगे। ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है। छात्रा के आश्वासन के बावजूद उसके पिता कहते हैं कि मेरी बेटी का एक साल बर्बाद हो गया। इस पर वह कहती है कि 'कोई बात नहीं है अभी उम्र नहीं निकली जा रही। इसके बाद गुस्से में पिता स्कूल अधिकारियों को भी कोसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता और बेटी दोनों ही मां को सांत्वना देने का प्रयास करते हैं जो UPSC परीक्षा केंद्र छोड़ कर जाने को तैयार नहीं हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article