Gurugram News: गुरुग्राम के टिकली गांव में तेंदुएं के आतंक से लोग दहशत में आ गए। बीती रात को दो तेंदुए गांव की गौशाला में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। तेंदुओं के आंतक से गांव वाले सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि तेंदुए सबसे ज्यादा गायों का शिकार कर रहे हैं।
अबतक 10 गाय की हुई मौत
ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले एक महीने में तेंदुओं ने उनके गांव में स्थित गौशाला की 10 गायों को अपना शिकार बनाया है। सीसीटीवी में तेंदुए की घटना कैप्चर होने के बाद वाइल्ड लाइफ अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। हालांकि, वाइल्फ लाइफ अधिकारियों के कामकाज से ग्रामीण नाखुश दिखाई दे रहे हैं।
अधिकारियों से नाखुश ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है की अधिकारियों ने कार्रवाई के नाम पर महज लीपापोती की है। हालांकि, तेंदुए को पकड़ने के लिए एक जाल जरूर दिया है, लेकिन इस कार्रवाई से हम लोग संतुष्ट नहीं हैं। अरावली की पहाड़ियों से सटे गांव में देर रात को तेंदुए अपना शिकार ढूंढने के लिए आते हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने अब गाय और गांववालों को तेंदुए से बचाने के लिए खुद कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
CCTV में कैद हुई घटना
गौशाला में लगे सीसीटीवी में तेंदुए कैद हो गए। जिसमें एक नहीं, बल्कि दो तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक ग्रामीण ने कहा कि तेंदुए गौवंश पर हमला कर रहे हैं और हमें कोई सरकारी मदद नहीं मिल रही है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की तरफ से भी हमें कोई मदद नहीं मिल रही है।
