गुरुग्राम

Gurugram News: शराब देने से मना करना दुकानदार को पड़ा भारी, गुस्‍साए आधा दर्जन युवकों ने लाठी-डंडो से बोला हमला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 09:50 PM IST

Gurugram News: गुरुग्राम में शराब के लिए आधा दर्जन युवकों ने दुकान में सो रहे तीन लोगों पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सफदरजंग रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Image

गुरुग्राम में शराब के लिए दुकानदारों पर जानलेवा हमला। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. बांस-बल्ली की दुकान पर आरोपी मांग रहे थे शराब
  2. मना करने पर साथियों के साथ बोल दिया जानलेवा हमला
  3. मारपीट में तीन व्‍यक्ति गंभीर घायल, सभी आरोपी फरार

Gurugram News: गुरुग्राम के एक दुकानदार को कुछ युवकों को शराब न देना भारी पड़ गया। इससे गुस्‍साए करीब आधा दर्जन युवक दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस आए और दुकानदारों पर जानलेवा हमला बोल दिया। दुकान में सो रहे तीन लोगों को आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मोनू ने बताया कि, वह शीतला कॉलोनी में रहता है और सेक्टर-12 माता रोड पर उसकी बांस-बल्ली की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि, वह बीती रात अपनी दुकान पर मौसेरे भाई नीरज व पड़ोसी अजय के साथ सोया हुआ था। तभी वहां पर शराब के नशे में एक व्यक्ति पहुंचा और उससे शराब की बोतल मांगने लगा। मोनू ने बताया कि, उसने उस व्यक्ति को शराब लेने के लिए शराब के ठेके पर जाने कहा तो वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। मोनू ने कहा कि, इसके कुछ देर बाद वह चला गया और वह भी वापस से सो गया।

तीनों गंभीर रूप घायल, सफदरजंग किया गया रेफर

पीड़ित मोनू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि, करीब एक घंटे बाद वह व्‍यक्ति अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वहां पर पहुंचा और वे दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। जब मोनू को बचाने उसके मौसेरे भाई नीरज और पड़ोसी अजय आए तो उनको भी डंडे से पीटा। मारपीट का शोर सुनकर जब पड़ोसी जाग गए और एकत्रित होने लगे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तीनों को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्‍हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article