गुरुग्राम

Gurugram: गुरुग्राम के इन रूट्स पर 22 दिसंबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, कइयों का मार्ग परिवर्तित, शेड्यूल जारी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 08:13 PM IST

Gurugram: दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर स्थित पटेल नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। जिसकी वजह से उत्‍तर रेलवे ने गुरुग्राम से होकर चलने वाली कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया है, या फिर उनके रूट में बदलाव किया गया है। इस संबंध में रेलवे द्वारा शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके अनुसार ये सभी ट्रेनें 22 दिसंबर तक प्रभावित रहेंगी।

Image

दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर चलने वाली ट्रेनें 22 दिसंबर तक प्रभावित

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पटेल नगर स्टेशन पर रेलवे कर रहा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य
  • उत्‍तर रेलवे ने दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को किया रद्द
  • रेलवे के शेड्यूल के अनुसार 22 दिसंबर तक ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Gurugram: उत्‍तर रेलवे द्वारा दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर स्थित पटेल नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। जिसकी वजह से इस रूट पर गुरुग्राम से होकर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने रद्द होने वाली ट्रेनों और रूट डायवर्ट की वजह से देरी से चलने वाली ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। यह सभी ट्रेनें 22 दिसंबर तक प्रभावित रहेंगी। जिसकी वजह से गुरुग्राम से दिल्ली और रेवाड़ी की तरफ जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, जिन लोगों ने दूरी तक चलने वाली ट्रेनों में अपनी टिकट बुक कराई है, उन्हें भी अपनी यात्रा के लिए दूसरे विकल्‍पों की तलाश करनी पड़ेगी। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है।

दिल्‍ली रेलवे मंडल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, अजमेर-दिल्ली सराय के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर-12065 17, 19, 20 व 21 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं, दिल्ली सराय-उदयपुर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर-20473 को 17 से 21 दिसंबर तक, 20938 पोरबंदर-दिल्ली सराय के बीच चलने वाली दिसंबर, ट्रेन नंबर 20938 को 17 और 19 दिसंबर को, दिल्ली-रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 04433 को 17 से 24 दिसंबर तक रद्द किया गया है। इसी तरह, 04469 रेवाड़ी-दिल्ली को 17 से 21 दिसंबर, 04500 रेवाड़ी-दिल्ली 17 से 21 दिसंबर, 04990 रेवाड़ी-दिल्ली 17 से 24 दिसंबर और 04499 दिल्ली-रेवाड़ी 18 से 21 दिसंबर को रद्द किया गया है।

इन ट्रेनों का किया मार्ग परिवर्तन

रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक-नई-दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर-12216 को 16 से 20 दिसंबर अलवर-मथुरा-पलवल-नई दिल्ली- दिल्ली सराय तक चलाया जाएगा। नई दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर-12259 को 18 से 19 दिसंबर तक दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी तक चलाया जाएगा। इसी तरह, ट्रेन नंबर-12371 को दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी रूट पर, ट्रेन नंबर-14661 बाडमेर- जम्मूतवी को अलवर-मथुरा-पलवल-निजामुद्दीन-गाजियाबाद रूट पर और जम्मूतवी-जैसलमेर के बीच चलने वाली ट्रेन को 21 दिसंबर तक गाजियाबाद-निजामुद्दीन-पलवल- बरेली-भुज के रूट पर चलाया जाएगा। 14322 भुज-बरेली के रूट में भी परिवर्तन कर अलवर-मथुरा-पलवल-निजामुद्दीन-गाजियाबाद रूट पर चलाया जाएगा। वहीं, ट्रेन नंबर-04433 दिल्ली-रेवाड़ी, 04989 दिल्ली-रेवाड़ी, 14030 मेरट कैंट-श्रीगंगानगर और 04434 रेवाड़ी-दिल्ली को 21 दिसंबर तक रद्द कर दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन नंबर-04283 दिल्ली-रेवाड़ी, 04286 रेवाड़ी-दिल्ली और 14029 श्रीगंगानगर-मेरठ कैंट को 22 दिसंबर तक रद्द किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article