गुरुग्राम

Gurugram:क्लीनिक में इलाज के दौरान हुई मरीज की मौत, फर्जी डॉक्टर ने शव सड़क पर फेंका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 12:15 AM IST

Gurugram News:गुरुग्राम में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इलाज के दौरान क्‍लीनिक में एक मरीज की मौत होने के बाद झोलाछाप डॉक्‍टर ने अपने एक कर्मचारी के साथ मिलकर शव सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कर्मचारी की तलाश की जा रही है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

गुरुग्राम के गांव अलियर में सड़क किनारे मिले शव की गुत्‍थी को पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली जानकारी निकल कर सामने आई है। गांव के एक पीजी में रहने वाले 20 वर्षीय लीलाधर की मौत गांव में ही चल रहे एक क्‍लीनिक में इलाज के दौरान हुई थी। मृतक को बुखार था। जिसके इलाज के लिए वह 26 सितंबर की शाम इस क्लीनिक में गया था।

जहां पर क्लीनिक के संचालक डॉ. फईम ने मरीज का इलाज सही से नहीं किया और लीलाधर की मौत हो गई। यह बात किसी को पता न चले, इसलिए आरोपी डॉक्टर ने अपने एक कर्मचारी के साथ मिलकर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया।

सड़क किनारे 27 सितंबर को शव मिलने के बाद से गुरुग्राम पुलिस जांच में जुटी थी। जांच के दौरान एक सीसीटीवी कैमरे में ये आरोपी शव ले जाते नजर आ रहे है। जिसके बाद आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मृतक के चाचा रामावतार ने शिकायत दर्ज कराई थी। मृतक लीलाधर मूल रूप से राजस्थान के चुरू जिले में गांव चांदवा का रहने वाला था। यहां पर किराए के मकान में रहकर एक ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करता था।

आरोपी के पास से नहीं मिली डॉक्‍टर की कोई डिग्री

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने बताया कि, आरोपित डॉ. फईम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गांव मुंडा का रहने वाला है। प्रारंभिक छानबीन के दौरान आरोपी के पास से कोई डिग्री नहीं है। यह आरोपी फर्जी तरीके से क्‍लीनिक चलाता था। पुलिस ने इसके कर्मचारी सुभाष के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी डॉक्‍टर को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड हासिल किया है। जांच में पता चला है कि, इसका एक रिश्‍तेदार भी पड़ोस के गांव में इसी तरह का फर्जी क्‍लीनिक चलाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'