गुरुग्राम

Gurugram Police: गुरुग्राम पुलिस गई थी झगड़ा सुलझाने, खुद हो गई जानलेवा हमले का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 04:29 PM IST

Gurugram Police: भोंडसी थाना पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आरोपियों ने बीते 4 अक्‍टूबर को पीसीआर वाहन पर हमला बोला था, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।

Image

पुलिस टीम पर हमला बोलने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार (Representative Image)

KEY HIGHLIGHTS
  • अस्‍पताल कर्मचारियों के साथ दोनों आरोपियों ने की थी मारपीट
  • पुलिस टीम पर लोहे के रॉड से बोला था हमला
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिल्‍ली से किया गिरफ्तार

Gurugram Police: एक झगड़े को सुलझाने पहुंची गुरुग्राम के भोंडसी थाना पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन फरार आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान रिठोज निवासी संदीप व मनीष के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड हासिल कर ली है।

भोंडसी थाना प्रभारी देवेन्द्र ने बताया कि, इन आरोपियों के पास से हमले में उपयोग की गई लोहे की रॉड़ व गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। अब इनसे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी हासिल की जा रही है।

बता दें कि पुलिस टीम पर यह हमला बीते 4 अक्‍टूबर को हुआ था। पुलिस के अनुसार, रिठोज गांव में स्थित जीवन अस्पताल में दवाई लेने आए दो युवकों से विवाद हो गया था। अस्‍पताल के एमडी डॉक्टर सुनील तंवर द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि, अस्‍पताल में बिहार के गया जिला के रहने वाले मुन्ना व उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला के रहने वाले रामनरेश ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दो युवकों वहां पर दवाई लेने आए। दवा लेने के बाद जब पैसे मांगे गए तो दोनों युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद घटना की जानकारी कंट्रोल रूम में पुलिस को दी गई।

लोहे के रॉड से पुलिसकर्मियों पर हमला

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद एक पीसीआर मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही आरोपियों ने अपनी गाड़ी से पीसीआर में टक्कर मार दी और फिर उसमें सवार पुलिसकर्मियों पर भी हमला बोल कर दिया। इस हमले में पीसीआर में तैनात तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। लोहे की रॉड से हमले में हेडकांस्टेबल अनिल के सिर में गहरी चोट लगी थी। इसके बाद आरोपियों ने पीसीआर को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद से ही पुलिस की कई टीमें दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article