गुरुग्राम

गुरुग्राम में तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत, निजी कंपनी की साइट पर बना था तालाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 11:51 PM IST

Gurugram: पुलिस ने कहा कि शंकर विहार कॉलोनी निवासी दुर्गेश, अजीत, राहुल, पीयूष, देवा और वरुण आज दोपहर तालाब में नहाने गए थे और डूब गए। पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल, नागरिक सुरक्षा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और दमकल कर्मियों की टीमों को मौके पर भेजा गया और शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। ऑपरेशन चार घंटे तक चला।

Image

गुरुग्राम में तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत। (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. गुरुग्राम में तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत
  2. निजी कंपनी की साइट पर बना था तालाब
  3. गुरुग्राम के सेक्टर-111 की घटना

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-111 में रविवार को बारिश के पानी से भरे तालाब (Pond) में नहाने के दौरान छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। आठ से 13 साल के सभी बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस (Police) ने कहा कि शंकर विहार कॉलोनी निवासी दुर्गेश, अजीत, राहुल, पीयूष, देवा और वरुण आज दोपहर तालाब में नहाने गए थे और डूब गए। पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल, नागरिक सुरक्षा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और दमकल कर्मियों की टीमों को मौके पर भेजा गया और शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। ऑपरेशन चार घंटे तक चला।

गुरुग्राम में तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत

निजी कंपनी की साइट पर बना था तालाब

बताया जा रहा है कि ये तालाब निजी कंपनी की साइट पर बना था। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे दोपहर करीब तीन बजे तालाब में नहाने पहुंचे थे। बच्चों में से एक ने हादसे की जानकारी तालाब में डूबे बच्चों के माता-पिता को दी। मृत बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और लाशों के सामने रो पड़े। तालाब के पास मिले उनके कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान की गई है।

गुरुग्राम के जिलाधिकारी निशांत यादव ने बताया कि सभी छह बच्चों के शव तालाब से बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही कहा कि अगर कोई अन्य बच्चा लापता है तो हमें सूचित करने के लिए हम स्थानीय क्षेत्र में घोषणाएं कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो हम फिर से तालाब में तलाशी अभियान शुरू करेंगे। इसी तरह की एक घटना अगस्त महीने में हुई थी, जब गुरुग्राम में एक 16 साल का लड़का अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में तालाब में डूब गया था। युवक की पहचान सोनू के रूप में हुई थी, जो अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में खुद डूब गया।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article