गुरुग्राम

पत्‍नी का गला दबाकर हत्‍या, फिर हाथ-पैर तोड़ बैग में पैक कर फेंका, पति ने खोला हत्या का राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 01:52 AM IST

Gurugram Murder: गुरुग्राम के इफको चौक पर बैग में पैक मिले महिला के शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्‍या महिला के पति ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Image

पारिवारिक विवाद में पति ने गला घोंटकर की पत्‍नी की हत्‍या

KEY HIGHLIGHTS
  • पारिवारिक विवाद में पति ने गला घोंटकर की पत्‍नी की हत्‍या
  • आरोपी ने पहले की थी शव को जलाने कर सुराग खत्‍म करने की कोशिश
  • सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए आरोपी तक पहुंची पुलिस

गुरुग्राम के इफको चौक के पास एक सूटकेस में मिले महिला के शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। साथ ही हत्‍यारे का पता लगा उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। हत्यारा महिला का पति ही निकला। हत्‍यारोपी की पहचान सुनील के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला के बांदी गांव का रहने वाला है। वह गुरुग्राम के सिरहौल में किराये के एक मकान में अपनी पत्नी प्रियंका और चार साल के बच्चे के साथ रहता था। पुलिस ने इस आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

गुरुग्राम पुलिस ने हत्‍या के इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित और उसकी पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। जिसकी वजह से आरोपी ने पत्‍नी की पहले गला दबाकर हत्‍या की और फिर उसे जलाकर सबूत मिलने की कोशिश की, लेकिन जब वह सफल न हो सका तो हाथ-पैर तोड़ और चेहरा विकृत कर उसे बैग में पैक कर इफ्को चौक के पास फेंक फरार हो गया। यहां पर एक ऑटो चालक ने संदिग्‍ध सूटकेस देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। बैग के अंदर से निर्वस्त्र हालत में मृतक महिला का शव मिला था।

पड़ोसी ने पुलिस को दी अहम जानकारी

शव मिलने के बाद से ही गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम मृतका की पहचान करने और हत्‍यारोपी को पकड़ने में जुट गई। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच 17 की टीम को घटनास्‍थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले। जिसके आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने मृतका की प्रियंका के तौर पर पहचान की और उसके पति सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से जब पूछताछ की तो पहले उसने बरगलाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान एक पड़ोसी ने पुष्टि कर दी की उसने आरोपी को उसी सूटकेस के साथ जाते देखा था। इसके बाद सख्‍ती बरतने पर आरोपी सुनील ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article