गुरुग्राम

Gurugram Gold and Silver Rate Today: गुरुग्राम में सोने के भाव में गिरावट जारी, जानें आज का ताजा भाव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 05:35 PM IST

Gurugram Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: गुरुग्राम के सर्राफा बाजार में बुधवार 23 नवंबर को 22 कैरेट सोने का दाम 48,400 रुपये और 24 कैरेट सोने का दाम 52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। ग्‍लोबल मार्केट में तेजी के बाद भी स्‍थानीय बाजार में सोने के भाव में पिछले तीन दिनों से गिरावट जारी है।

Image

गुरुग्राम में 23 नवंबर को सोने चांदी का भाव ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम के सर्राफा बाजार में आज सोना मिल रहा सस्‍ता
  • सोने के भाव में लगातार तीन दिन से गिरावट है जारी
  • बुधवार को 10 ग्राम सोने के भाव में 100 रुपये की गिरावट

Gurugram Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: शादियों के सीजन में सोने की ज्‍वेलरी खरीदने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बीते तीन दिन से सोने के भाव में हो रही गिरावट बुधवार को भी जारी रहा। इसका असर साइबर सिटी गुरुग्राम के सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला। मंगलवार के 24 कैरेट सोने के बंद भाव 52,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले बुधवार को सर्राफा बाजार 52,800 रुपये पर चल रहा है। यह बीते दिन के मुकाबले 100 रुपये सस्‍ता हुआ है।

बता दें कि, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में तेजी बनी हुई है। ग्लोबल मार्केट में बुधवार को सोने का हाजिर भाव 0.06 फीसदी चढ़कर 1,739.42 डॉलर प्रति औसत पर पहुंच गया। ग्लोबल मार्केट के अंदर सोने की कीमतों में पिछले एक माह के दौरान 5.25 फीसदी की तेजी आई है, लेकिन इसका असर स्‍थानीय सर्राफा बाजार पर नहीं दिख रहा है। यहां पर बीते तीन दिनों से लगातार गिरावट जारी है। यही हाल गुरुग्राम में भी दिख रहा है।

गुरुग्राम में आज 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

गुरुग्राम सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दिखी। यहां 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई है। मंगलवार को सोने की कीमत 48,500 रुपये के स्तर पर थी। वहीं, बुधवार को 24 कैरेट सोने के भाव में भी 100 रुपये की गिरावट हुई। यहां पर 10 ग्राम सोने की कीमत भी गिरकर 52,800 रुपये पहुंच गया है। बीते दिन यह 52,900 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

ज्‍यादातर ज्‍वेलरी बनती है 22 कैरेट में

बता दें कि, ज्यादातर सोने की ज्वेलरी 22 कैरेट में ही बनती है। इसी के आधार पर इनकी कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्‍वेलरी की कीमत और सोने के भाव में काफी अंतर होता है। ज्‍वेलरी का रेट सोने की शुद्धता और वजन, मेकिंग चार्ज व जीएसटी के आधार पर तय होते है। जिसकी वजह से ज्‍वेलरी सोने के बाजार मूल्‍य से अधिक में मिलती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article