गुरुग्राम

Faridabad-Gurugram Weather Forecast Today: हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज, बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Gurugram-Faridabad Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Faridabad Main: हरियाणा के गुरुग्राम से लेकर अन्य शहरों में इन दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। आज बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना है। आइये जानते हैं कि अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम का हालचाल?

Image

हरियाणा में बारिश के आसार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gurugram-Faridabad Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: हरियाणा में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। हाल फिलहाल बादलों की आवाजाही जारी है, जिससे मौसम में नमी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश का पुर्वानुमान जारी किया है। वहीं सुबह-शाम हल्की फुल्की ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, सुबह से ही आसमान में सूर्य दस्तक दे रहा है। इस वजह से गर्मी अभी से परेशान करने लगी है। बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है। आइये जानते हैं अगले 2 से तीन दिन गुरुग्राम, चंडीगढ़ और फरीबाद में मौसम किस ओर करवट बदलेगा।

बारिश का पुर्वानुमान

इन दिनों ठंड की विदाई हो गई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। दिन में लगातार बढ़ रहा पारा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। लेकिन, अभी भी सुबह शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 14 मार्च को हिमायली क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों पर हो रही बर्फबारी का हल्का फुल्का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है। 13 मार्च यानी आज हरियाणा में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कहीं धूप तो कहीं छांव नजर आ रही है। मौसम विभाग ने चमक गरज के साथ हल्की से मध्य बारिश का भी अनुमान जताया है।

किसानों को होगा नुकसान

मौसम विभाग की मानें तो आज 13 मार्च को हरियाणा समेत उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में बिजली गिरने और गरज के साथ हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। अगर, इस वक्त बारिश होती है तो किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। क्योंकि, रबी की फसल में सरसों, चना समेत अन्य तिलहन और दहलन की फसलें पक रही हैं। खासकर, सरसों बारिश से पूरी तरह बर्बाद हो सकती है, जिससे किसानों को बड़ा घाटा हो सकता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान