गुरुग्राम

Gurugram News: गाली देने पर मालिक को कर्मचारी ने दी खौफनाक सजा, खुन्नस में चाकू से गोद कर दी हत्‍या

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 10:55 PM IST

Gurugram News: सोहना में कामचोरी पर फटकार लगाने और गाली देने से नाराज एक कर्मचारी ने चाकू से गोद अपने मालिक की हत्‍या कर दी। आरोपी को 15 दिन पहले ही काम पर रखा गया था। आरोपी ने देर रात सोते समय अपने मालिक पर हमला बोला। घटना के बाद आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।

Image

गाली देने पर मालिक को कर्मचारी ने दी खौफनाक सजा।

Gurugram News: गुरुग्राम के सोहना इलाके से हत्‍या का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के गहलोत विहार कॉलोनी निवासी सतीश यादव (42) की उनके ही फार्म हाउस में देर रात हत्या कर दी गई। इस वारदात को उनके ही नौकर पवन ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी कर्मचारी को 15 दिन पहले ही काम पर रखा गया था। वह सही से काम नहीं कर रहा था, जिससे नाराज होकर मृतक सतीश ने आरोपी को सबके सामने फटकार लगाते हुए गाली दे दी थी। जिसके खुन्‍नस में आरोपी नौकर ने सोते हुए मालिक को सब्‍जी काटने वाले चाकू से गोद कर हत्‍या कर दी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक सतीश ने सोहना से कुछ दूरी पर अपने खेतों के बीच में फार्म हाउस बना रखा है। यहां पर खेती तथा अन्य काम के लिए उन्होंने दो कर्मचारी सोनू और पवन को रखा था। मृतक के परिजनों के अनुसार सोनू कई साल से यहां पर कार्यरत है। जबकि यूपी के कानपुर जिला का रहने वाले पवन को करीब पंद्रह दिन पहले ही काम पर रखा गया था। आरोपी सही से काम करने की जगह कामचोरी करता था, जिसके कारण ही मृतक सतीश ने उसे डांट लगाई थी।

ठीक से काम न करने पर लगाई थी डांट

पुलिस पूछताछ में दूसरे कर्मचारी सोनू ने बताया कि, उसके मालिक सतीश ने उसे दो दिन पहले फटकार लगाई थी और इस दौरान गाली भी दे दी थी। जिसके बाद से पवन खुन्नस रखने लगा था। सोनू ने बताया कि, सतीश रात में खाना खाने के बाद रात करीब नौ बजे फार्म हाउस में बने कमरे में सोने चले गए थे। रात एक बजे के लगभग मालिक सतीश के चीखने की आवाज सुनकर उसकी आंख खुली तो देखा कि पवन चाकू से सतीश पर हमला कर रहा था। इसके बाद सोनू ने तुरंत घटना की जानकारी सतीश के भाई संदीप को फोन कर दी। संदीप व अन्‍य लोगों ने पहुंचकर आरोपी पवन को वहीं पर दबोच लिया और सतीश को अस्‍पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी पवन ने हत्‍या करने की बात कबूला कर ली है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article