गुरुग्राम

Gurugram Best Shopping Market: गुरुग्राम की ये मार्केट नए साल की शॉपिंग के लिए है बेस्ट, यहां बेहद कम कीमत में मिल जाएगा हर जरूरी सामान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 10:24 PM IST

Gurugram Best Shopping Market: शॉपिंग के लिए गुरुग्राम एक शानदार जगह है। यहां पर आप बड़े-बड़े मॉल से लेकर लोकल मार्केट तक में जमकर शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर कई ऐसे फेमस स्‍ट्रीट मार्केट हैं, जहां पर बेहद कम कीमत में घर और रोजमर्रा से जुडे़ सामाना मिल जाते हैं। यहां की गलियां शॉपिंग के लिए शानदार हैं।

Image

गुरुग्राम के बंजारा मार्केट का एक दृश्‍य

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गलेरिया मार्केट में दोस्‍तों के साथ लें स्‍ट्रीट शॉपिंग का मजा
  • गुरुग्राम का कुतुब प्लाजा भी एक शानदार शॉपिंग डेस्टीनेशन
  • बंजारा मार्केट उत्तर भारत में बेस्‍ट शॉपिंग डेस्टीनेशन में शामिल

Gurugram Best Shopping Market: शॉपिंग के लिए गुरुग्राम शानदार जगह है। यहां के बड़े-बड़े मॉल से लेकर लोकल मार्केट तक में आप 50 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक की शॉपिंग कर सकते हैं। हालांकि जो मजा लोकल मार्केट में शॉपिंग करने का होता है, वह और कहीं देखने को नहीं मिलता है। इन मार्केट की गलियों में आप मोल-भाव के साथ शॉपिंग का भी आनंद ले सकते हैं। अगर आप गुरुग्राम या आसपास के रहने वाले हैं गुरुग्राम की इन मार्केट में एक बार शॉपिंग के लिए जरूर आएं। यहां पर आपको 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की रेंज में मनपसंद समान मिल जाएंगे।

गलेरिया मार्केट

अगर आपको स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद है तो आप गलेरिया मार्केट आ सकते हैं। यहां पर आपको लोकल के साथ बड़े-बड़े ब्रांड्स के स्टोर में भी शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। यहां से आप कपड़ों के अलावा गहने, मेकअप, ज्वेलरी और स्पा तक का मजा ले सकते है। सभी चीजों की खरीदारी करने के लिए यहां बहुत सारे स्टोर्स मौजूद हैं।

कुतुब प्लाजा

गुड़गांव की पतली गलियों में कुतुब प्लाजा भी एक शानदार शॉपिंग डेस्टीनेशन है। अगर आप अपने बेडरूम, किचन और वार्डरोब को नया लुक देना चाहते हैं, तो यह जगह शॉपिंग करने के लिए एक अच्छी और सस्ती जगह हो सकती है। कुतुब प्लाजा में आपको बजट में कपड़े और एक्सेसरी मिल जाएंगी। साथ ही रोजमर्रा की खरीदारी के लिए भी यह बाजार परफेक्ट है।

बंजारा मार्केट

बंजारा मार्केट को पूरे उत्तर भारत में बेस्‍ट शॉपिंग डेस्टीनेशन में शामिल किया जाता है। यहां पर घर की साज- सज्जा से जुड़े सभी सामान बेहद कम कीमत में मिल जाते हैं। यहां से आप फर्नीचर, कालीन, सुंदर क्रॉकरी और घर की सजावट से जुड़े कई अन्‍य सामान खरीद सकते हैं। अगर आप नए साल पर नए घर में शिफ्ट हो रहे हों तो सामान खरीदने के लिए यह जगह बेस्ट है।

हांगकांग बाजार

डेली शॉपिंग के लिए एक और शानदार स्‍ट्रीट बाजार है। यहां पर आपको रोजमर्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज आसानी से मिल जाएगी। हांगकांग बाजार में शॅपिंग के लिए हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां पर आपको घरेलू सामान जैसे कपड़े, एक्सेसरी और इलेक्‍ट्रॉनिक गैजेट खरीद सकते हैं।

सदर बाजार

दिल्‍ली की तरह गुरुग्राम का सदर बाजार भी शॉपिंग के लिए बहुत फेमस है। यहां पर आप सभी सामान थोक रेट पर ले सकते हैं। सदर बाजार में ज्यादा मात्रा में कोई सामान न खरीदने पर वह सामान सस्ती कीमत पर मिल जाता है। यहां आप रसोई की चीजें, कपड़े और स्टेशनरी से जुड़ी चीजें ले सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article